एक्सप्लोरर

हिमाचल BJP ने बनाए 15 लाख से ज्यादा सदस्य, जेपी नड्डा के गृह राज्य ने हासिल किया दूसरा स्थान

Himachal News: हिमाचल बीजेपी ने 15.50 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं. बीजेपी सदस्यता अभियान में अरुणाचल प्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है.

Himachal Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 15.50 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत इन लोगों को अपने साथ जोड़ा है. देश भर में हिमाचल बीजेपी ने दूसरा स्थान हासिल किया है. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में पहला स्थान अरुणाचल प्रदेश का है.

हिमाचल बीजेपी को 12 लाख सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया था, लेकिन हिमाचल में बीजेपी का संगठन इससे कई आगे निकल गया. इसके लिए हिमाचल बीजेपी के महामंत्री और सदस्यता अभियान के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्मानित भी किया.

भारतीय जनता पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान को 30 अक्टूबर तक बढ़ाया है. इन सदस्यों की संख्या में अभी और इजाफा होने की संभावना है. इसके साथ ही बीजेपी का सक्रिय सदस्य अभियान भी चल रहा है.

हिमाचल बीजेपी के लिए गर्व की बात - हिमाचल बीजेपी महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

हिमाचल बीजेपी महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल बीजेपी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सका है. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य अभियान को अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने पूरा कर लिया है. इसी साल दो सितंबर को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी.

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं को छह साल बाद अपनी सदस्यता रिन्यू करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि देशभर में हिमाचल बीजेपी को इसके सांगठनिक कौशल के लिए माना जाता है. कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक बार फिर हिमाचल बीजेपी ने इसे साबित कर दिखाया है.

लाहौल स्पीति में चलाया गया सदस्यता अभियान 

बिहारी लाल ने बताया कि जिला लाहौल स्पीति के तहत विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित चीन की सीमा से 10 किलोमीटर की दूरी पर टशीगंग (15 हजार 256 फीट), कीह (15 हजार 256 फीट) और हिक्किम बूथ (15 हजार फीट) की ऊंचाई पर भी सदस्यता अभियान चलाया गया. यहां तापमान शून्य डिग्री तक लुढ़क जाता है.

यहां स्पीति बीजेपी मंडल के कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद होने के कारण टशीगंग में 62 सदस्य, कीह बूथ में 51 और हिक्किम बूथ पर 47 सदस्य बनाए. यहां 1 घंटा 40 मिनट पैदल चलकर पहुंचे थे. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही हिमाचल बीजेपी इस लक्ष्य को हासिल कर सकी है.

यह भी पढ़ें: संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू, कार्रवाई पर क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget