एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर पलटवार, कहा- प्रदेश का बेड़ा गर्क तो...

Political News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने CM सुखविंदर सिंह के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 10 महीने में ही हिमाचल प्रदेश 10 साल पीछे चला गया. बीजेपी सरकार में विकास हुआ.

Jai Ram Thakur attacks CM Sukhu: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को शब्दों का सही चयन करना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पांच साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान विकास हुआ. कोरोना की वजह से दो साल व्यवस्था प्रभावित रही. बावजूद इसके विकास कार्य रुकने नहीं दिए गए.

10 साल पीछे चला गया हिमाचल- जयराम ठाकुर
उन्होंने कहा कि बेड़ा गर्क तो प्रदेश का यह हुआ है कि 10 महीने में ही हिमाचल प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले ही कैबिनेट में एक लाख रोजगार का वादा किया था. रोजगार तो दूर जो कर्मचारी पहले से कम कर रहे हैं, उन्हें वेतन तक नहीं मिल रहा है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था.

10 महीने में ही स्थिति खराब- जयराम ठाकुर 
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज लोग जगह-जगह पर मजबूर होकर धरना दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान अंतिम साल तक भी ऐसी स्थिति नहीं बनी थी, लेकिन 10 महीने में ही मौजूदा सरकार की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. कोरोना वॉरियर मुख्यमंत्री के पैर पड़कर नौकरी देने की गुहार लगा रहे हैं. इसी तरह एसएमसी शिक्षक भी अपनी मांगों को लेकर सरकार से पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं.

विशेष राहत पैकेज पर भी सवाल
वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आपदा में विशेष राहत पैकेज जारी करने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने मनरेगा, विधायक विकास निधि और केंद्र की ओर से छह हजार मकान को इस पैकेज में जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि यह तो केंद्र सरकार का हिस्सा है. ऐसे में सवाल उठता है कि राज्य सरकार जनता को क्या दिया? उन्होंने कहा कि 10 महीने में सरकार ने सिर्फ बातें ही की हैं. जमीन पर कुछ नजर नहीं आ रहा. बात चाहे चुनाव से पहले गारंटी देने की हो या फिर सरकार बनाने के बाद जनता से किए वादे की, जमीन पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर लोगों से बड़े-बड़े वादे कर आप वापस आ जाते हैं, लेकिन जमीन स्तर पर लोगों को मदद मिलती ही नहीं है. मकान गंवाने पर मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की, लेकिन वास्तव में वहां पांच हजार रुपए ही मिले.

एक ही बारिश में फट गए तिरपाल- जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के वक्त ऐसे तिरपाल खरीदे गए, जो एक ही बारिश में फट गए. उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच करवाई जानी चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के इस वक्त में भी कांग्रेस के लोग कमाई करने के अवसर तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान लगातार अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश होती रही. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के वक्त चाहे तो को फायदा पहुंचाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: Kangra News: धर्मशाला में सरकारी कार्यालय की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने की ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget