एक्सप्लोरर

Shimla News: IGMC में मरीज से मारपीट मामले में बर्खास्त डॉक्टर की बहाली मांग, दो गुटों में बंटे डॉक्टर

Himachal Pradesh News: IGMC में डॉक्टर-मरीज मारपीट मामले को लेकर जारी हड़ताल में डॉक्टर दो गुट में बंट गए हैं, एक पक्ष आज हड़ताल खत्म करने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष इसे जारी रखना चाहता है.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी में डॉक्टर-मरीज मारपीट मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर आपस में बंट गए हैं. एक पक्ष जहां 29 दिसंबर से हड़ताल को खत्म करने की बात कह रहा है, तो दूसरे पक्ष ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. हड़ताली डॉक्टरों कह रहे हैं कि जब तक डॉ राघव की बहाली का लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता है तब हड़ताल जारी रहेगी.

जबकि RDA के अध्यक्ष सोहेल शर्मा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया है. हालांकि, कुछ डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर की है, लेकिन मुख्यमंत्री से बातचीत कर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कल से हड़ताल खत्म होगी मरीजों को हर दिन की तरह सेवाएं मिलेगी.

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा हड़ताल का असर

वैसे IGMC में हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही, प्रदेश भर के तीन हजार से ज्यादा डॉक्टर स्ट्रॉइक पर थे, जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई. इधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपील कर कहा कि डॉक्टर अपना अहम छोड़कर ड्यूटी जॉइन करें. उसके बाद बातचीत की जायेगी.

मरीज से मारपीट मामले में बर्खास्त डॉक्टर की बहाली की मांग

रेजिडेंट डॉक्टर आईजीएमसी (IGMC) शिमला में मरीज से हुई मारपीट की घटना के बाद बर्खास्त किए गए डॉक्टर राघव निरुला की बहाली की मांग पर अड़े हुए हैं. इस हड़ताल के कारण प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हड़ताल के चलते कई ऑपरेशन टल गए.

विभागीय कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर डॉक्टर

गौरतलब है कि डॉक्टर राघव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से ही अवकाश पर चले गए थे. हालांकि, आज रेजिडेंट डॉक्टर दो धड़ों में बंटे नजर आए. लेकिन आरडीए ने कहा है कि 29 दिसंबर से डॉक्टर ड्यूटी करेंगें. अब देखना है कि सोमवार को क्या सभी डॉक्टर ड्यूटी पर लौटते है या गुटबाजी नजर आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget