एक्सप्लोरर

Himachal Monsoon Session: 18 सितंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

HP Monsson Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इस सत्र में कुल 7 बैठकें प्रस्तावित हैं. विधानसभा सचिवालय को अब तक 743 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हो चुकी है.

Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश का मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 25 सितंबर तक चलेगा. सात दिनों तक चलने वाली इस विधानसभा के दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई बड़े मुद्दों को लेकर गहमागहमी होने की प्रबल संभावना है. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है. वहीं, कांग्रेस सरकार के मंत्री भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी होने का दावा कर रहे हैं. सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र की पहली बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निवास स्थान पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होनी है.

अब तक विधानसभा सचिवालय को मिले 743 प्रश्न

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक विधानसभा सचिवालय को कुल 743 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई हैं. इनमें 547 तारांकित प्रश्न और 196 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं, जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया गया है. इसके अलावा विधानसभा सदस्यों से नियम 62 के तहत एक सूचना, नियम 101 के तहत दो सूचनाएं प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि अब तक नियम 130 के तहत नौ सूचनाएं, नियम 102 के तहत एक सूचना और नियम 324 के तहत एक सूचना प्राप्त हुई हैं. इन सूचनाओं को भी आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया गया है.

75 घंटे तक चली थी बजट सत्र की कार्यवाही

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले बजट सत्र में सदस्यों से 1 हजार 215 सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी और बजट सत्र की कार्यवाही 75 घंटे तक चली थी. बजट सत्र की उत्पादकता 94 प्रतिशत रही थी. उन्होंने कहा कि वे इस सत्र में बेहतर उत्पादकता की अपेक्षा कर रहे हैं.

किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को मुख्य रूप से आपदा के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर चुकी है. भाजपा का आरोप है कि राज्य की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में नाकाम रही है. भाजपा लगातार कांग्रेस पर राहत कार्य में भी भाई-भतीजावाद करने के आरोप लगा चुकी है. इसके अलावा कानून-व्यवस्था और संस्थानों को डिनोटिफाई करने का मुद्दा भी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जमकर गूंजेगा.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विपक्ष सभी तैयारियां पूरी कर चुका है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि सरकार इस मानसून सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है. विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के हर सवाल का माकूल जवाब दिया जाएगा.

Himachal Disaster: आपदा के बीच CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अपने सभी निजी बैंक खाते से दान की 51 लाख रुपए की राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget