एक्सप्लोरर

हिमाचल में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शिमला में 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, कब से बदलेगा मौसम का मिजाज?

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बेहाल करने वाली गर्मी का सितम जारी है. मैदान से लेकर पहाड़ तक, अलग-अलग हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंचने से लू जैसे हालात बन गए हैं.

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी गर्मी का सितम जारी है. मैदान से लेकर पहाड़ तक लू जैसे हालात बन गए हैं. तापमान हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है. मंगलवार को राज्य के पांच प्रमुख जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद हमीरपुर के नेरी में तापमान 43.3 डिग्री, बिलासपुर में 40.8 डिग्री, जबकि कांगड़ा और मंडी में 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ गया.

शिमला में भी इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. मनाली में पहली बार पारा 31.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. लाहौल-स्पीति के केलंग जैसे स्थान पर भी गर्मी का असर दिखा, जहां तापमान 25.9 डिग्री रहा और यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा. प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ.

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. सूरज की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. हिमाचल के हिल स्टेशनों की बात करें तो वहां भी गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है. शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भी सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक तापमान दर्ज हो रहा है.

लाहौल-स्पीति में तेजी से पिघल रही बर्फ

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक तापमान के चलते बर्फ पिघलने की गति तेज हो गई है. इससे चंद्रा, भागा और अन्य नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे इन क्षेत्रों में तेज बहाव देखा जा रहा है.

यहां तेज हवाएं चलने की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 13, 14 और 15 जून को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. 15 जून को यह प्रभाव और व्यापक होगा और 16 जून तक कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget