एक्सप्लोरर

Himachal: 'बिना केंद्र की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से ज्यादा परिवारों को बसाया', विपक्ष पर भड़के CM सुक्खू

Himachal Pradesh News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने हिमाचल की मदद रुकवाने का काम किया है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव की घोषणा हुई है. तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है.

इस बीच हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का सिलसिला लगातार जारी है. भारतीय जनता पार्टी आए दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करार दे रही है.

बीजेपी का दावा है कि 4 जून को नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बन जाएगी. 

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हमेशा ही हिमाचल की मदद रोकने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं की कथनी और करनी का फर्क लोगों के सामने आ चुका है. बीजेपी नेताओं का सच राज्य की जनता जान चुकी है.

बीजेपी ने मदद रुकवाने का काम किया- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रभावित परिवारों की मदद करने की बजाय बीजेपी नेता केंद्र सरकार की आर्थिक मदद रुकवाने के लिए रोड़े अटकाते रहे.

जब विधानसभा में हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए राज्य सरकार प्रस्ताव लेकर आई, तो बीजेपी विधायक तीन दिन तक बड़ी-बड़ी बातें करते रहे. जब प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने की बारी आई तो बीजेपी विधायक प्रस्ताव के  विरोध में खड़े हो गए. 

'सरकार ने जारी किया 4500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया, जबकि बीजेपी नेताओं ने आपदा में भी राजनीति की. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल बरसात के मौसम में अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना किया.

भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भू-स्खलन ने जन-जीवन और सम्पत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद 4 हजार 500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया. आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश के बीजेपी नेताओं का राज्य विरोधी चेहरा देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: हिमाचल की इन 6 विधानसभा सीटों पर 1 जून को उपचुनाव, साल 2022 के चुनाव में क्या थे नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget