एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 2000 से अधिक पर्यटक फंसे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Himachal Cloud Burst News: हिमाचल में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई है. अब तक कई लोग लापता हैं. 2000 से अधिक पर्यटक विभिन्न घाटियों में फंसे हुए हैं.

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. यह कहर बन चुका है. अभी तक कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों में बादल फटने और बाढ़ आने से भारी तबाही हुई है. कांगड़ा के खनियारा में 6 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि की गई है. जबकि बीती रात भी 2 शव बरामद किए गए थे. हालांकि स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने 15 से 20 मजदूरों के बहने की आशंका जताई थी.

कुल्लू के सैंज, जीवा नाला, शिलागढ़, मनाली स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ में भी बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. इन क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. करीब 2000 से ज्यादा टूरिस्ट तीर्थन वैली, शांघड़, जीभी, शोजा, कसोल और सैंज घाटी में फंसे हुए हैं. प्रशासन का दावा है कि सभी होटलों और होम स्टे में सुरक्षित हैं.

बारिश और बाढ़ से 8 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं

बारिश और बाढ़ से 8 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं, 4 घर क्षतिग्रस्त हुए, एक स्कूल, 1 पटवार सर्कल, 1 गोशाला, 1 बिजली प्रोजेक्ट और 10 से ज्यादा पुलियों को नुकसान हुआ है. तीन लोग कुल्लू में भी लापता हैं. पिछले 24 घण्टों में कुल्लू और कांगड़ा जिले  में बादलों फटने से आई बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. कई लोग सैलाब में बह गए. इनमें दो के शव बरामद किए गए हैं जबकि नौ अभी भी लापता हैं.

हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और आगामी छह दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई तक राज्य में व्यापक बारिश की चेतावनी दी गई है.

येलो अलर्ट जारी किया गया

इस दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे नदियों-नालों में बाढ़ आने और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका है. 29 और 30 जून को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 1 और 2 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सबसे ज्यादा बारिश कांगड़ा जिले के पलमपुर में 76.6 मिमी और कुल्लू जिले के बंजार में 75.4 मिमी दर्ज की गई. इसके अलावा जटटन बैराज में 55.0 मिमी, धर्मशाला में 40.1 मिमी, नरकंडा में 39.0 मिमी, शिलारू में 33.6 मिमी, चंबा में 32.0 मिमी और ऊना में 30.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget