एक्सप्लोरर

हिमाचल के समेज गांव में चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, लापता 36 लोगों का नहीं मिल रहा सुराग

Himachal Cloudburst: समेज गांव में रहने वाले 36 लोग अभी भी लापता हैं. जिला प्रशासन एक अगस्त से ही लापता लोगों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

Shimla Cloudburst Search Operation: हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू की सीमा पर समेज गांव में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता हैं. लापता लोगों को ढूंढने के लिए गुरुवार (4 अगस्त) की सुबह चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. समेज गांव में आई बाढ़ ने पूरे गांव को तबाह कर दिया. 

गांव में रहने वाले 36 लोगों को बाढ़ अपने साथ बहा कर ले गई. जिला प्रशासन द्वारा एक अगस्त से ही समेज में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार लापता लोगों में 36 लोग शामिल हैं, जिनमें 18 महिलाएं, 8 बच्चे और 10 पुरुष शामिल हैं. 

स्निफर डॉग सर्च ऑपरेशन का हिस्सा
इन लोगों की तलाश में आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, सीआईएसएफ, अग्निशमन सर्च ऑपरेशन कर रही है. सर्च ऑपरेशन में लाइव डिटेक्टर डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्निफर डॉग को भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनाया गया है. 

इस बीच रामपुर कोषाधिकारी कार्यालय रात 12 बजे तक खुला रहेगा, ताकि आपदा राहत कार्य प्रभावित न हो. समेज में जारी सर्च ऑपरेशन में 301 जवान शामिल हैं. इनमें एनडीआरएफ के 67, पुलिस के 69, आईटीबीपी के 30 जवान, आर्मी के 110 जवान और सीआईएसएफ के 25 जवान शामिल हैं.

SDM ने क्या कहा?
वहीं सुन्नी में चल रहे सर्च अभियान में 61 सदस्यीय टीम शामिल है, जिसमें एनडीआरएफ के 30, एसडीआरएफ के 14, पुलिस के 07 और होमगार्ड के 10 कर्मी तैनात हैं. वहीं रामपुर के SDM निशांत तोमर ने बताया कि चार गांव ऐसे हैं जो अभी भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं. भारतीय सेना ने यहां एक अस्थायी पुल बनाया है, ताकि लोगों को मदद मिल सके.

उन्होंने कहा कि सरपारा गांव की सड़क बहाली का काम जारी है. प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है. लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की गई है. वहीं सेना ने बचाव कार्यों को आसान बनाने के लिए कटे हुए क्षेत्रों के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए अस्थायी पुल बनाए हैं.

Himachal: हिमाचल में आपदा प्रभावितों के लिए 'महादेव के दूत' बने छापे राम नेगी, लोगों की जान बचाने में ऐसे की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget