एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: ACC और अंबुजा के फैसले से लोगों के रोजगार पर संकट, मुख्य सचिव बोले- सीमेंट प्लांट नहीं होने देंगे बंद

Himachal Pradesh News: एसीसी-अंबुजा सीमेंट प्लांट में ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच रेट को लेकर विवाद है. ट्रक यूनियन प्रति टन 10 रुपये ढुलाई ले रहा है. जबकि कंपनी इसे 6 रुपये तक करने की मांग कर रही है.

Himachal Pradesh ACC-Ambuja Cement Plants: हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर (Bilaspur) की एसीसी और सोलन (Solan) के दाड़लाघाट (Darlaghat) स्थित अंबुजा सीमेंट ने अगली सूचना तक अपना प्लांट बंद करने के आदेश जारी किए हैं. सभी कर्मचारियों को कंपनी में न आने के लिए कहा गया है. इस पर पूरे प्रदेश भर में विवाद पसरा हुआ है. दोनों सीमेंट प्लांट से हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है. ऐसे में प्लांट बंद होने की वजह से इन लोगों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है.

यही नहीं जो लोग पूरी तरह सीमेंट प्लांट की तनख्वाह पर निर्भर हैं, उनके परिवार के सामने तो रोजी-रोटी तक का संकट आ गया है. दरअसल अदानी समूह के इन दोनों सीमेंट प्लांट में ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच रेट को लेकर विवाद है. ट्रक यूनियन प्रति टन 10 रुपये ढुलाई ले रहा है. जबकि कंपनी इसे 6 रुपये तक करने की मांग कर रही है. ट्रक यूनियन का कहना है कि वे साल 2019 के रेट पर ही काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी उन पर रेट कम करने का दबाव बना रही है. ऐसे में जब ट्रक यूनियन ने कंपनी की बात नहीं मानी, तो कंपनी ने नुकसान का हवाला देते हुए दोनों प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है.
 
मुख्यमंत्री सुक्खू फोन से ले रहे हैं हर जानकारी
यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कब तक इन प्लांट में काम दोबारा शुरू करेगी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री प्रशासन से हर पल की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए ले रहे हैं. ऐसे में इस संकट से निपटने की जिम्मेदारी मुख्य सचिव आरडी धीमान पर आ गई है. मुख्य सचिव ने कहा है कि वे लगातार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. जिला बिलासपुर और सोलन के उपायुक्त को कंपनी और ट्रक यूनियन के बीच बातचीत कराने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा है कि सरकार प्लांट को बंद नहीं होने देगी. दोनों पक्षों के बीच बीतचीत के बाद इसका रास्ता खोजने की कोशिश की जाएगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget