एक्सप्लोरर

हिमाचल की 3 सीटों पर उपचुनाव में नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी, अब कितने उम्मीदवार मैदान में?

Himachal Pradesh Bye-Election: उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 2 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद अब 3 विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

Himachal Pradesh Bye-Election 2024: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दो उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हिमाचल प्रदेश के देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है. इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.

3 विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में
हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरा में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है. यहां कुल पांच, हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार के नामांकन वापसी के बाद अब तीन और नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी गुरनाम सिंह की नामांकन वापसी के बाद अब पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

विधानसभा क्षेत्र देहरा
कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कमलेश ठाकुर (53) इंडियन नेशनल कांग्रेस, होशियार सिंह (57) भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी (59), अरूण अंकेश स्याल (34) और एडवोकेट संजय शर्मा (56) चुनावी मैदान में हैं.

कमलेश ठाकुर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं और वो पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. सीएम सुक्खू ने देहरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पिछले दिनों कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कमल खरीदा है और बिका हुआ कमल कभी नहीं खिलता. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ पूर्व विधायक होशियार सिंह को टिकट मिलने से खुश नहीं हैं.

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा (37) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), डॉ. पुष्पिंदर वर्मा (48) इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा (64) चुनावी मैदान में हैं.

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरदीप सिंह बावा (44) इंडियन नेशनल कांग्रेस, के.एल. ठाकुर (64) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), किशोरी लाल शर्मा (46) स्वाभिमान पार्टी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सिंह (36) और विजय सिंह (36) चुनावी मैदान में हैं.

Himachal Weather: हिमाचल में 28 जून से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किस जिले में कितना है तापमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं
मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल
मंडी के हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 8 घायल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget