एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में 28 जून से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किस जिले में कितना है तापमान?

Himachal Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में 28 जून से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से हीट वेव की चपेट थे. अब मानसून की एंट्री से पहले धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
 
इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य की ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से प्रदेश के मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी भी कम रहने वाली है.
 
तीन दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश में प्री- मानसून एक्टिविटी बढ़ेगी. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. 28 जून से 30 जून तक मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
 
इस दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर मंडी और कांगड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हुआ है. हिमाचल प्रदेश में 28 जून के बाद धीरे-धीरे बारिश में बढ़ोतरी होगी. इसका असर 2 जुलाई तक रहेगा.
 
28 जून से ही शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी
 
डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 28 जून से ही प्री-मानसून एक्टिविटी भी बढ़ने वाली है. धीरे-धीरे मानसून गतिविधि बढ़ने के बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी. हालांकि इस बार मानसून की एंट्री कुछ देरी से हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, इस बार प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य बारिश होगी. बीते साल भारी बारिश की वजह से राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया था और कई लोगों की जान भी चली गई थी.
 
किस जिला में कितना डिग्री तापमान?
 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चंबा में 38.0, धर्मशाला में 33.6, कांगड़ा में 38.4, मनाली में 28.9, हमीरपुर में 39.0, ऊना में 41.4, बिलासपुर में 38.4, भुंतर में 36.4, बजौरा में 36.1, मशोबरा में 26.8, शिमला में 27.2, कुफरी में 20.7, कसौली में 30.3, सोलन में 31.4, नाहन में 35.0 और जुब्बड़हट्टी में 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
 

ये भी पढ़े : Shimla Water Crisis: कई सालों के लिए शिमला में खत्म हो जाएगा पानी का संकट! नगर निगम ने उठाया अहम कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस को घेरा, 'नारी शक्ति वंदन सिर्फ...'
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस को घेरा, 'नारी शक्ति वंदन सिर्फ...'
Himachal News: महिला आरक्षण को लेकर BJP पर बरसे मंत्री जगत नेगी, कहा- 'परिसीमन के नाम पर राजनीतिक साजिश...'
हिमाचल: महिला आरक्षण को लेकर BJP पर बरसे मंत्री जगत नेगी, कहा- 'परिसीमन के नाम पर राजनीतिक साजिश...'
हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी, किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला
हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी, किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget