एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उप-चुनाव पर कितना खर्च? जानें

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर 10 जुलाई को चुनाव होंगे. हर सीट पर चुनाव के लिए औसतन एक करोड़ रुपए से डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

Bye-election in Himachal Pradesh: चुनाव आयोग ने देश के सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे. इन तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे.

हर सीट पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में एक करोड़ रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इस खर्च को राज्य सरकार को ही वहन करना होगा. 

राज्य की जनता पर उपचुनाव का बोझ
हिमाचल प्रदेश के इन तीन विधानसभा क्षेत्र में भी अगर 1 जून को ही लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हो जाते, तो राज्य सरकार पर आया यह अतिरिक्त खर्च बच सकता था. 1 जून को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 3 जून को तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हुए.

इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नियमों के मुताबिक इसकी जानकारी विधानसभा सचिवालय की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई. इसके बाद चुनाव आयोग ने देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा की.

इनमें हिमाचल की तीन सीट देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल है. तीन सीटों पर उपचुनाव के चलते राज्य के तीन जिलों में चुनाव आचार संहिता में लागू रहेगी. इनमें सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर जिला शामिल हैं. चुनाव आचार संहिता की वजह से यहां विकास कार्यों पर भी अल्पविराम लग जाएगा. तीन जिलों में चुनाव आचारसंहिता 14 जून से 15 जुलाई तक लागू रहेगी.

राज्य सरकार को वहन करना होगा चुनाव का खर्च- गर्ग
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उपचुनाव की तैयारी में लग गया है. हाल ही में लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तरह ही अब तीन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव भी निष्पक्षता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए जाएंगे. 

उन्होंने बताया कि 11 जून यानी आज नए वोटर्स को जोड़ने की आखिरी तारीख है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग काम कर रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में एक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर सकता है.

क्या है उपचुनाव का शेड्यूल?
• अधिसूचना जारी करने की तारीख- 14-06-2024
• नाम निर्देशन करने की आखिरी तारीख- 21-06-2024 
• नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 24-06-2024
• अभ्यर्थिताएं वापस लेने की आखिरी तारीख- 26-06-2024
• मतदान की तारीख- 10-07-2024
• मतगणना की तारीख- 13-07-2024
• निर्वाचन सम्पन्नता की तारीख- 15-07-2024

In Pics: शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, गर्मी से राहत के लिए पहाड़ों पर आ रहे सैलानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget