एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा, पहाड़ से गिरी चट्टान से टूटा पुल, आवाजाही ठप

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है. कई जिलों में बर्फबारी और बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है.

Himachal Pradesh Avalanche:  हिमाचल प्रदेश के चंबा में हादसा हो गया. शनिवार (15 मार्च) को चंबा जिले में पहाड़ से टूटकर चट्टान पुल पर गिर गई, जिसके बाद पुल टूट गया. इसके साथ ही यहां आवाजाही ठप हो गई. वहीं अब हिमाचल में मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है.

इसके अलावा, गुरुवार (20 मार्च) तक राज्य में बारिश की संभावना भी जताई गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ (orange alert) जारी करते हुए चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई है.

पहाड़ से टूटकर गिरी चट्टान, आवाजाही ठप
शनिवार (15 मार्च) को चंबा-भरमौर के उरई की सामरा ग्राम पंचायत में रनुह कोठी को जोड़ने वाला पुल भारी चट्टान गिरने से टूट गया है. पुल का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है. स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बर्फबारी और बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (14 मार्च) शाम से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई. गोंडला में आठ सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 4.2 सेंटीमीटर और कल्पा में दो सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई. इसके अलावा, कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई.

26 फरवरी से हो रही बर्फबारी के कारण चंबा जिले की पांगी घाटी के आदिवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों को बीमार लोगों को पालकी में लादकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है.

कहां कितनी बारिश हुई?
कोटखाई में 16.1 मिमी, रोहड़ू में 15 मिमी, सलौनी में 14.2 मिमी, ठियोग और कुफरी में 12-12 मिमी, कसौली में 11 मिमी, कल्पा में 10.6 मिमी, सियोबाग में 10 मिमी, मनाली में 8 मिमी, भुंतर में 7.6 मिमी, सोलन में 7 मिमी, शिमला में 6.2 मिमी और चंबा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, भुंतर, जोत और पालमपुर में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि कुफरी में ओलावृष्टि दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- Himachal: कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर फायरिंग की जांच करेगी SIT, अभी तक की पड़ताल में हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget