एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'मर्यादा भूलकर छोटे नेताओं जैसे बयान दे रहे', CM सुक्खू पर भड़के बीजेपी नेता राकेश जम्वाल

Rakesh Jamwal News: बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मर्यादा भूल मंचों से आधारहीन बयानबाजी करने में लगे हैं.

Himachal Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव हैं. चार लोकसभा सीट के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वार-पलटवार देखने के लिए मिल रहा है. 

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार देखने के लिए मिल रहा है, जब प्रदेश का मुखिया अपनी मर्यादा भूलकर छोटे नेताओं की तरह बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शायद यह भूल चुके हैं कि उनके पद की गरिमा है.

'झूठ पर झूठ बोल शब्दों का मायाजाल बुनते हैं CM सुक्खू'

राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह भी याद नहीं है कि वे किस पद पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से नाराज होकर ही उनके विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं, लेकिन आज से पहले हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के बयानबाजी सुनने को नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ पर झूठ बोल शब्दों का मायाजाल बुनते हैं.

'मुख्यमंत्री को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की जरूरत'

हिमाचल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की जरूरत है. वे जिस तरह के निराधार आरोप पूर्व विधायकों पर लगा रहे हैं, यह मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने के बाद व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन छोड़ मुख्यमंत्री झूठ की राजनीति करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने न तो अपने चुनाव वादे पूरे किए हैं और न ही उनके पास प्रदेश की जनता को बताने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि है. 

राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के 15 महीने के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया.

मुख्यमंत्री जनता को ठगने का काम कर रहे- जम्वाल

राकेश जम्वाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी चार सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उपचुनाव में भी जीत हासिल कर दिखाएंगे. राकेश जम्वाल ने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि मुख्यमंत्री उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुविधानुसार खुले मंचों से झूठ बोलने का काम करते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को नसीहत देते हुए कहा कि बिना सबूत सिर्फ हमदर्दी बटोरने के लिए आधारहीन बयानबाजी न करें.

उन्होंने कहा कि हाल ही में नौ विधायकों ने उनके साथ को पूरी तरह नकारा है. राकेश जम्वाल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में असफल और झूठे मुख्यमंत्री के तौर पर दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

HP Lok Sabha Election: सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू को भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, क्या है पूरा विवाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget