एक्सप्लोरर

HP Election 2022: आजाद भारत के पहले मतदाता के बिना होगी वोटिंग, चुनाव आयुक्त ने की ये अपील

Himachal Pradesh Election: भारत के चुनाव आयुक्त ने लोगों से बढ़ चढ़कर वोटिंग में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसा करना ही आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और यह पहली बार है जब आजाद भारत के पहले मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी के बिना विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. 5 नवंबर को ही मास्टर श्याम सरण नेगी ने किन्नौर स्थित अपने पैतृक घर में आखिरी सांस ली. इससे पहले उन्होंने 2 नवंबर को बैलट पेपर के जरिए 34वीं बार मतदान कर रिकॉर्ड स्थापित किया था. मास्टर श्याम सरण नेगी ने साल 1951 से साल 2022 तक हुए सभी लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में वोट डाले और उन्होंने कभी भी मतदान का अधिकार नहीं छोड़ा.

मास्टर श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारत के चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने घर से बाहर निकल कर मतदान कर देश के आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को वोट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी संदेश दिया है. राजीव कुमार ने पांच साल में एक बार आने वाले लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर देश को मजबूती देने के लिए मतदान करने की अपील की है. इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदेश के शहरी इलाकों में कम मतदान प्रतिशतता को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं.

श्याम सरण नेगी कैसे बने आजाद भारत के पहले मतदाता ?

आजादी के बाद देश भर में साल 1952 में चुनाव हुए, लेकिन खराब मौसम की आशंका के चलते हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में 25 अक्टूबर 1951 को ही चुनाव करवा लिए गए. 31 वर्षीय मास्टर श्याम सरन नेगी पेशे से अध्यापक थे. चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी शौंगठोंग में लगी थी, जबकि उनकी वोट कल्पा में थी. 25 अक्टूबर के दिन चुनावी ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने कल्पा के प्रीसाइडिंग ऑफिसर से वोट डालने का आह्वान किया. प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने उन्हें ड्यूटी पर जाने से पहले वोट डालने की अनुमति दे दी. वोट डालते ही मास्टर नेगी ने इतिहास रच दिया और वह आजाद भारत के पहले मतदाता बन गए. मास्टर नेगी के जल्दबाजी में डाले गए वोट के समय शायद वह जानते नहीं थे कि वह इतिहास रच रहे हैं, लेकिन मास्टर नेगी हमेशा ही वोट डालने के लिए इतने उत्साहित रहते थे कि वे अपने जीवन में किसी भी चुनाव के दौरान वोटिंग करना नहीं भूले.

HP Election 2022: हिमाचल की इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला, ससुर कांग्रेस से तो दामाद को बीजेपी ने दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget