एक्सप्लोरर

HP Assembly Election 2022: बीजेपी ने चंबा सीट से बदला उम्मीदवार, जानें- क्या है वजह और किसे मिला टिकट?

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: बीजेपी की ओर से 19 अक्टूबर को जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में पार्टी ने चंबा से विधायक पवन नय्यर का टिकट काट दिया था, अब उनकी पत्नी को टिकट दिया है.

BJP Changed Chamba Seat Candidate: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए बीजेपी (BJP) ने सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस बीच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होते ही कई जगहों पर पार्टी के अंदर गुटबाजी और नाराजगी की खबर सामने आ रही है.

वहीं कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने की भी मांग हो रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने गुरुवार को एक प्रत्याशी को बदल दिया है. बीजेपी ने चंबा विधानसभा सीट (Chamba Assembly Seat) से अब इंदिरा कपूर (Indira Kapoor) की जगह नीलम नय्यर (Neelam Nayyar) को उम्मीदवार बनाया है.

इससे पहले बीजेपी की ओर से 19 अक्टूबर को जारी पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में चंबा सीट से मौजूदा विधायक पवन नय्यर का टिकट काटकर इंदिरा कपूर को चुनावी मैदान में उतारा था. इसके बाद से ही पार्टी  के अंदर विरोध शुरू हो गया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मीटिंग में पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर यहां टिकट बदला नहीं गया तो वह पार्टी कैंडिडेट इंदिरा कपूर का विरोध करेंगे.

HP Assembly Election 2022: बीजेपी ने चंबा सीट से बदला उम्मीदवार, जानें- क्या है वजह और किसे मिला टिकट?

ये भी पढ़ें- Himachal Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, शिमला से हरीश जनार्थ को टिकट

इंदिरा कपूर पर है भ्रष्टाचार का आरोप

इसके बाद बीजेपी चंबा सीट से प्रत्याशी बदलने पर मजबूर हो गई और दो दिन के अंदर ही इंदिरा कपूर की जगह नीलम नय्यर को टिकट थमा दिया. आपको बता दें कि नीलम नय्यर चंबा सीट से मौजूदा विधायक पवन नय्यर की पत्नी हैं.

हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि इंदिरा कपूर का टिकट कटने की एक वजह उनके खिलाफ अदालत में चल रहा एक केस भी है. जानकारी के अनुसार साल 2015 में इंदिरा कपूर जब चंबा जिला परिषद मेंबर थीं, तब उन पर मनरेगा फंड के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया था.

इस केस में कोर्ट ने इंदिरा कपूर को 3 साल की कैद और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी. फिलहाल हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सजा पर स्टे लगा रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget