एक्सप्लोरर

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की तारीख जारी, जानें- आपके जिले में कब होगी भर्ती?

Himachal Police Constable Recruitment : हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की तारीख जारी हो गई हैं. यह प्रक्रिया 11 फरवरी से 28 मार्च के बीच पूरी होगी.

Himachal Pradesh Police Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश पुलिस में 708 पुरुष और 380 महिला आरक्षी पद पर हो रही कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की तारीख जारी कर दी गई हैं. सभी 12 जिलों में तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यह प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक पूरी होगी. पुलिस प्रशासन की ओर से जिलावर तारीखों की जानकारी सार्वजनिक की गई है.

ऊना में 11 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक पुलिस लाइन ग्राउंड जलेड़ा में भर्ती के लिए टेस्ट होगा. कांगड़ा की भर्ती पुलिस लाइन ग्राउंड धर्मशाला में 20 फरवरी से 6 मार्च तक होगी. चंबा की भर्ती 13 मार्च 20 मार्च तक पुलिस लाइन ग्राउंड चंबा में पूरी की जाएगी.

किस दिन कहां होंगे फिजिकल टेस्ट?
सेंट्रल रेंज के तहत आने वाले मंडी में 6 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक पुलिस ग्राउंड रिजर्व बटालियन पंडोह मैदान में भर्ती प्रक्रिया के लिए होने वाले पहले चरण के फिजिकल टेस्ट होंगे. बिलासपुर में 20 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक लुहनू मैदान बिलासपुर में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिए जाएंगे.

इसी तरह हमीरपुर में अणु में के सिंथेटिक ट्रैक में 28 फरवरी से 5 मार्च तक टेस्ट लिए जाएंगे. कुल्लू के लिए 7 मार्च से लेकर 11 मार्च तक की तारीख तय की गई है. जिला कुल्लू के अभ्यर्थियों का टेस्ट पुलिस लाइन भूषिंग में लिया जाएगा. लाहौल स्पीति में भर्ती के लिए होने वाला फिजिकल टेस्ट 12 मार्च को ही पूरा होगा. यह टेस्ट भी कुल्लू में ही होना है.

जिला शिमला में कब होगी भर्ती?
जिला सिरमौर के लिए 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक नाहन में टेस्ट होंगे. जिला सोलन के टेस्ट 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक पुलिस लाइन ग्राउंड सोलन में होंगे. जिला शिमला में 11 मार्च लेकर 22 मार्च तक पुलिस लाइन ग्राउंड भराड़ी में टेस्ट लिए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में 27 मार्च से लेकर 28 मार्च तक टेस्ट होंगे यह टेस्ट मिनी स्टेडियम कल्पा में होंगे.

पुलिस की ओर से दी गई अहम जानकारी 
हिमाचल प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड का कार्यभार संभाल रहे आईजीपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला ने पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए अंतिम रूप से भर्ती किए गए सभी उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर उनके यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं. इसके साथ ही उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएसटी/पीईटी) के लिए निर्देश भी दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीएसटी और पीईटी में उपस्थित होने के निर्देशों के साथ ई-कॉल लेटर डाउनलोड करें. 

इसके अलावा सभी भर्ती किए गए उम्मीदवारों को दिए गए संबंधित मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस/ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड फोटो आईडी प्रूफ के साथ लाएं. इसके साथ ही अपने ई-कॉल लेटर में लिखी तारीख और समय पर कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें: अब चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर होगा आसान, जल्द ही रोज उड़ान भरेंगी दो फ्लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget