एक्सप्लोरर

शिमला में गहराया पानी का संकट, सभी निर्माण कार्यों पर रोक, क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह?

Shimla Water Crisis: हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में पानी की किल्लत हुई है. शिमला में लंबे वक्त से बारिश न होने की वजह से जल संकट गहरा गया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जल संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है. नगर निगम शिमला ने पानी की किल्लत को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. अब शिमला शहर में निर्माण संबंधी सभी कार्यों पर रोक लगा दी गई है. यह रोक 30 जून तक जारी रहेगी. शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ बैठक के बाद नगर निगम शिमला की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं.

शिमला में हो रही पानी की किल्लत

हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में पानी की किल्लत हुई है. लंबे वक्त से शिमला में बारिश न होने की वजह से प्राकृतिक जल स्रोतों में कर घट गया है. इसकी वजह से पानी की सप्लाई पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


शिमला में गहराया पानी का संकट, सभी निर्माण कार्यों पर रोक, क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह?

उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी का किफायत के साथ इस्तेमाल करें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े. विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला को हर रोज 48 एमएलडी से ज्यादा पानी की जरूरत होती है, लेकिन सिर्फ 31 एमएलडी पानी ही शिमला को मिल पा रहा है. ऐसे में तय दिनों पर ही लोगों को पानी की सप्लाई पहुंचाई जा रही है. इसके अलावा जरूरत के मुताबिक लोगों को पानी के टैंक भी मुहैया करवाई जा रहे हैं.

नगर निगम शिमला ने जारी किए आदेश

नगर निगम शिमला की ओर से जारी आदेशों में भी कहा गया है कि इस बार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक,  गर्मी के सीजन में बहुत कम बारिश हुई है. ऐसा बीते कई सालों में नहीं हुआ. इसकी वजह से सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में पानी की बचत करने के लिए सभी तरह के कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक लगा दी गई है. यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 30 जून तक जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: WATCH: हिमाचल में सचिवालय की तरफ बढ़ रहे दृष्टिहीनों को पुलिस ने रोका, क्या है उनकी मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget