एक्सप्लोरर

सुनवाई के बाद हिमाचल हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़ा है मामला

Himachal News: निर्दलीय विधायकों की याचिका को लेकर हिमाचल उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मंगलवार को निर्दलीय विधायकों की याचिका पर सुनवाई हुई. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ के खंडपीठ में इस मामले पर सुनवाई की.

निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा की ओर से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह, जबकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील रखी.

शिमला शहर के विधायक ने भी दायर की थी याचिका

वादी और प्रतिवादी पक्ष को सुनने के बाद खंडपीठ ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने भी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी. इस याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया था कि उन्हें भी इस मामले में सुना जाए.

कांग्रेस विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में तीनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर भी याचिका दायर की है. इसी मामले को लेकर विधायक हरीश जनारथा चाहते थे कि उन्हें भी कोर्ट में सुना जाए, लेकिन इस याचिका को खंडपीठ ने अस्वीकार कर दिया.

जानें क्या है मामला?

बता दें कि 22 मार्च को तीनों निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद तीनों निर्दलीय विधायक दिल्ली पहुंचे और 23 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

23 मार्च को ही कांग्रेस के 12 विधायकों ने तीनों निर्दलीय विधायकों के खिलाफ शिकायत दी और विधानसभा अध्यक्ष कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने दबाव में आकर इस्तीफा दिया है. ऐसे में इस इस्तीफे की जांच की जानी चाहिए. इसी के बाद से तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ है.

इसके बाद इस्तीफा स्वीकार न होता देख तीनों निर्दलीय विधायकों ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया. विधायक हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं. फिलहाल सभी की नजरें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के उसे फैसले पर आकर टिक गई हैं, जो फिलहाल रिजर्व रख लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Himachal Lok Sabha Election: 'शहजादा मेरे बारे में...' कंगना रनौत का विक्रमादित्य सिंह पर फिर हमला, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget