एक्सप्लोरर

ABP C-Voter Himachal Exit Poll 2022: एग्जिट पोल में वोट शेयर के लिहाज से किसको लगा झटका? जानें- BJP, कांग्रेस और AAP का हाल

Himachal Exit Poll Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इससे पहले इस खबर में जानें हिमचाल में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिला.

ABP C-Voter Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश 68 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में थे और इनकी किस्मत का फैसला 8 दिसंबर को रिजल्ट जारी होने के बाद होगा. हालांकि इससे पहले सभी की नजर एग्जिट पोल पर बनी हुई हैं और एबीपी न्य़ूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है. 

जानें सर्वे में किस पार्टी को कितना वोट शेयर 

हिमाचल प्रदेश 2022 चुनाव में एग्जिट पोल के अनुसार वोट शेयर पर नजर डालें तो इस चुनाव में बीजेपी को 44.9 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है जो पिछले चुनाव से 3.9 प्रतिशत कम है. इसके अलावा कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में 41.1 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जो साल 2017 के चुनाव से 0.6 प्रतिशत कम है. वहीं आप आदमी पार्टी (AAP) को 2.1 प्रतिशत वोट शेयर और अन्य को 11.9 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है.

साल 2017 के हिमचाल चुनाव में इतना था वोट शेयर

बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी को 48.8 प्रतिशत वोट शेयर और कांग्रेस को 41.7 वोट शेयर मिला था. वहीं अन्य के खाते में 9.5 प्रतिशत वोट शेयर रहा था. एबीपी न्य़ूज सी-वोटर के अनुसार हिमाचल में बीजेपी को 33 से 41 सीटें, कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान हैं. वहीं अन्य को 4 सीटें और AAP का खाता भी नहीं खुल रहा है.

(हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों का ये एग्जिट पोल एबीपी न्यूज़ के लिए किए गए सी-वोटर के सर्वे पर आधारित है. ये एग्जिट पोल 12 नवंबर से 26 नवंबर के बीच किया गया है. इसे हिमाचल प्रदेश के 28697 वोटर्स से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस मानइस पांच है. एग्जिट पोल के डेटा की जिम्मेदारी सी-वोटर की है.)

Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल में सीटों में कांग्रेस को फायदा, BJP को नुकसान, लेकिन किसकी बन रही सरकार? पढ़ें फाइनल आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget