एक्सप्लोरर

ABP C-Voter Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल में सीटों में कांग्रेस को फायदा, BJP को नुकसान, लेकिन किसकी बन रही सरकार? पढ़ें फाइनल आंकड़ा

Himachal Exit Poll Result 2022: हिमाचल के चुनावी दंगल में इस बार 412 उम्मीदवार मैदान में थे और इन सभी की किस्मत फिलहाल ईवीएम में कैद है. एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में बीजेपी की सरकार बन रही है.

Himachal Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को एक चरण में 68 सीटों पर मतदान हुआ था. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी होंगे लेकिन सभी की नजर एग्जिट पोल पर बनी हुई हैं. एबीपी न्य़ूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया. इस एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल की राजनीति का रिवाज टूटता हुआ दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में बीजेपी की फिर से सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है.

जानें सर्वे में किसे-कितनी सीटों का अनुमान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में रिवाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 33 से 41 सीटें, कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान हैं. वहीं अन्य को 4 सीटें और AAP का खाता भी नहीं खुलता हुआ दिखाई दे रहे है. 

जानें सर्वे में सीटों का फाइनल आंकड़ा

एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 37 सीट मिलने का अनुमान है जो पिछले चुनाव से सात सीटें कम हैं. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को 28 सीट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस ने इस चुनाव में पिछले चुनाव से सात सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं हिमाचल में आप को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है और अन्य तीन सीटों पर जीत दर्ज करेगी. बता दें कि साल 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

हिमाचल चुनाव में 75.6 प्रतिशत दर्ज हुआ मतदान
 
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जो कि पिछले चुनाव के 75.57 प्रतिशत मतदान से अधिक था. हिमाचल के चुनावी दंगल में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं और इन सभी की किस्मत फिलहाल ईवीएम में कैद हैं. इनकी किस्मत का फैसला 8 दिसंबर को नतीजे जारी होने के बाद होगा. हिमाचल चुनाव के लिए इस बार प्रदेश में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 7,521 मतदान केंद्र थे.

साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की थी जीत 

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. इस चुनाव में बीजेपी ने 44 सीट और कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं सीपीआई (एम) को 1 और अन्य के खाते में 2 सीटें आई थीं.

(हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों का ये एग्जिट पोल एबीपी न्यूज़ के लिए किए गए सी-वोटर के सर्वे पर आधारित है. ये एग्जिट पोल 12 नवंबर से 26 नवंबर के बीच किया गया है. इसे हिमाचल प्रदेश के 28697 वोटर्स से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस मानइस पांच है. एग्जिट पोल के डेटा की जिम्मेदारी सी-वोटर की है.)

ABP C-Voter Himachal Exit Poll 2022 LIVE: हिमाचल चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें एग्जिट पोल में किसे कितनी सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget