एक्सप्लोरर

Himachal Rain: हिमाचल में बारिश ने फिर दिखाया अपना रौद्र रूप, एक दिन में 13 लोगों की गई जान, 6 लापता

Himachal Disaster: राज्य आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि, हिमाचल में 24 जून से अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 342 घायल हैं और 41 लोग अभी भी लापता हैं.

Himachal Flood: हिमाचल प्रदेश में तीसरी बार फिर मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिला है. कुल्लू के आनी में आठ मकान गिर गए, जबकि दो मकानों को अभी भी खतरा बना हुआ है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार यानी 24 अगस्त को बारिश, भूस्खलन से हुए अलग-अलग हादसों में 13 लोग मारे गए हैं. और छह लोग लापता हैं. इस दौरान राज्य के 24 स्थानों पर भूस्खलन और तीन स्थानों पर बाढ़ की घटनाएं हुईं.

जून से अब तक 361 लोगों की हुई मौत
वहीं राज्य आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि, कुल्लू में हादसे से पहले ही मकानों को खाली करवा लिया गया था. हिमाचल में 24 जून से अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 342 घायल हैं और 41 लोग अभी भी लापता हैं. इसके साथ ही अभी तक 8291.61 करोड़ के नुकसान आंकलन किया गया है, जो 10 हजार करोड़ तक जा सकता है. वहीं 2,237 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. 9,924 घरों को नुकसान पहुंचा है और 300 दुकानें बह गई, जबकि 4,783 गौशालायें तबाह हो गई हैं.

हिमाचल में 709 सड़कें बंद 
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन से तीन नेशनल हाइवे समेत 709 सड़कें बंद हैं, तो 2,897 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है. लोकनिर्माण विभाग के शिमला जोन में सबसे ज्यादा 220 सड़कें बंद हैं. इसी तरह मंडी जोन में 213, हमीरपुर जोन में 180, कांगड़ा जोन में 93 सड़कों पर आवागमन ठप है. इसके अलावा बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी खराब पड़े हैं. अकेले मंडी जिले में 1,142 ट्रांसफार्मर के ठप पड़ने से कई गांवों और शहरों में बिजली गुल है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिलासपुर के काहू और मंडी के कोटला में सबसे ज्यादा 210-210 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा बिलासपुर सदर, बरठी व पण्डोह में 180-180 मिमी, कण्डाघाट में 160, बंगाणा व कसौली में 150-150, बलद्वारा में 140, शिमला व नैना देवी में 130-130 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है. वहीं मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें: Himachal Rain: 'पहाड़ दरक रहे हैं, घर से बाहर न निकलें', हिमाचल के सीएम ने जनता से की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget