एक्सप्लोरर

Himachal News: 'बीजेपी सांसदों की नीयत में खोट, आपदा में नहीं की हिमाचल की मदद' प्रतिभा सिंह ने बोला हमला

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बीजेपी सांसदों ने आपदा के दौरान हिमाचल की मदद नहीं की. आज हिमाचल की जो आर्थिक बदहाली हुई है, उसके लिए पूर्व बीजेपी सरकार ही दोषी है.

Lok Sabha Elections 2024: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चंद महीने का वक्त ही रह गया है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं. कांग्रेस जनता के बीच आपदा के दौरान सरकार की ओर से किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है. रामपुर पहुंचीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों पर जोरदार निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायकों को भी आड़े हाथों लिया.

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान जब भारतीय जनता पार्टी के नेता वोट मांगने आए, तब उनसे यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि प्राकृतिक आपदा के वक्त वह कहां सोए हुए थे?" प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों को उनसे यह पूछना चाहिए कि आपदा के दौरान उन्होंने सरकार का साथ क्यों नहीं दिया. प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जो आर्थिक बदहाली हुई है, उसके लिए पूर्व बीजेपी सरकार ही दोषी है. बीजेपी ने ही कांग्रेस सरकार पर 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर लोन और 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी छोड़ दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को भारी-भरकम आर्थिक दबाव विरासत में ही मिला है.

आपदा में बीजेपी ने साथ नहीं दिया- प्रतिभा सिंह 
प्रतिभा सिंह ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने आपदा के वक्त हिमाचल प्रदेश के लोगों का साथ नहीं दिया. बीजेपी सांसदों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जाकर मदद नहीं मांगी." उन्होंने कहा है कि वह खुद जाकर प्रधानमंत्री से मिलीं और हिमाचल प्रदेश के लिए मदद मांगी. प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर तो बताते हैं, लेकिन उन्होंने हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया. प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं से यह सवाल पूछा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को बीजेपी के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है.

बीजेपी का कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार
वहीं, प्रतिभा सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने पलटवार किया है. राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रतिभा सिंह जगह-जगह जाकर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं. आपदा के दौरान बीजेपी के सभी विधायक और सांसद ग्राउंड जीरो पर रहे. बीजेपी के नेताओं ने न केवल जनता का दर्द बांटा, बल्कि प्रभावितों तक पहुंचकर उनकी मदद भी की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के दौरान भरपूर मदद दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह जनता को झूठी बातें कहकर बरगलाने से काम नहीं चलेगा. राकेश जम्वाल ने दावा किया है कि देश की जनता प्रदेश की जनता देश और प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें: Shimla News: IGMC में 14 फरवरी से पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्या है इनकी मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget