एक्सप्लोरर

'सिलेबस बदलने से नहीं बदलेगा इतिहास', NCERT के बदले पाठ्यक्रम को लेकर विक्रमादित्य सिंह का BJP पर तंज

Himachal News: विक्रमादित्य सिंह का कहना कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले एक दिन खुद इतिहास बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति के हिसाब से इतिहास से छेड़छाड़ करने की राजनीति सही नहीं है.

NCERT Changes Syllabus: केंद्र सरकार की ओर से सीबीएसई (CBSE) के सिलेबस में बदलाव किए जाने का हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने विरोध किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सिलेबस के साथ छेड़छाड़ करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि वे भी इस बात के समर्थक हैं कि किताबों में भारत का गौरवमयी इतिहास पढ़ाया जाए, लेकिन किताबों से तथ्य हटा देने से सरकार को कुछ नहीं मिलेगा.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बात सत्य है कि तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल आरएसएस पर बैन लगाया था. उन्होंने कहा कि सिलेबस बदलने से सरकार को कुछ हासिल नहीं होगा. विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व शहरी विकास मंत्री को भी एक बार शिमला का नाम बदलने की इच्छा हुई थी. विक्रमादित्य सिंह का कहना कि इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले एक दिन खुद इतिहास बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति के हिसाब से इतिहास से छेड़छाड़ करने की राजनीति सही नहीं है.

एनसीईआरटी ने किया है कुछ बदलाव
बता दें कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, हिंदी और सिविक्स में कुछ बदलाव किए हैं. इन बदलावों को लेकर NCERT ने 2022 में जानकारी दे दी थी, लेकिन इन बदलावों को अब लागू किया जाएगा. दरअसल, कोरोना काल के कारण NCERT के किए बदलावों को लेकर नई पुस्तकें प्रकाशित नहीं हो पाईं थी. अब नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इन्हें लागू किया जाएगा. बदलावों के साथ ही नई पुस्तकें भी जल्द उपलब्ध होंगी. पाठ्यक्रम में हुआ नया बदलाव देशभर में उन सभी स्कूलों में लागू होगा जहां NCERT की किताबें पढ़ाई जाती हैं. 

ये भी पढ़ें:-

Himachal Politics: 'रात को शराब पर सेस देंगे, सुबह दूध सस्ता मिलेगा', डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने क्यों दिया ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget