एक्सप्लोरर

कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे CM सुक्खू, कुटलैहड़ में जनसभा संबोधित करने के बाद जाएंगे नादौन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. प्रचार की शुरुआत वे जिला ऊना की कुटलैहड़ में जनसभा के साथ करेंगे.

Loksabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा के चुनाव होने हैं. प्रदेश में चार लोकसभा सीट के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कल यानी वीरवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री प्रचार की शुरुआत जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से करेंगे. 

यहां से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार भुट्टो साल 2022 में चुनाव जीते थे, लेकिन विधानसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद यहां उपचुनाव होने जा रहे हैं. देवेंद्र कुमार भुट्टो को अब भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है. फिलहाल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का नाम तय नहीं कर सकी है.

सुबह 7 बजे शिमला से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 7 शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर से कुटलैहड़ के लिए रवाना होंगे. कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले समूर कलां में मुख्यमंत्री सुबह 11 एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के लिए रवाना होंगे.

शनिवार को दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में ही कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री सुबह नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाएंगे. गग्गल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. यहां मुख्यमंत्री केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसी बैठक में हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं. 

माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी. शनिवार को दिल्ली में ही रुकने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को हिमाचल वापस आएंगे.

ये भी पढ़ें: भारतीय ट्राइबल पार्टी नहीं उतारेगी प्रत्याशी, दूसरी पार्टी को देगी समर्थन, क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: शिमला में BJP का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस तक निकाला मार्च
शिमला में BJP का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस तक निकाला मार्च
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget