एक्सप्लोरर

Himachal Politics: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अचानक प्रतिभा सिंह को किया फोन, फिर बताई यह खास बात

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, आपदा के इस दौर में हिमाचल प्रदेश के चारों सांसद नजर नहीं आए. उन्होंने सांसदों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए.

Himachal Pradesh News: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों की तरह यहां की राजनीति भी विषम है. ठंडी तासीर वाले हिमाचल में राजनीति हमेशा गर्म ही रहती है. इन दिनों हिमाचल प्रदेश आपदा से जूझ रहा है. बावजूद इसके प्रदेश की राजनीति में गर्माहट कम नहीं हुई है. आए दिन कांग्रेस-बीजेपी के बीच होने वाली बयानबाजी राजनीति में गर्माहट बनाए रखती है.

CM सुक्खू के बयान पर हुआ था बवाल

शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, आपदा के इस दौर में हिमाचल प्रदेश के चारों सांसद नजर नहीं आए. उन्होंने सांसदों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं. यहां तीन सीट पर बीजेपी, जबकि एक सीट पर कांग्रेस सांसद हैं. मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह हैं. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चारों सांसदों पर दिए गए इस बयान के बाद बीजेपी ने भी मौका लपका. शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी सांसदों के बहाने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो प्रतिभा सिंह को लपेटे में लेना चाह रहे थे.

CM सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को किया फोन

मुख्यमंत्री ने भले ही चारों सांसदों को लेकर बयान दिया हो, लेकिन जब मामले में विवाद हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद शनिवार सुबह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिभा सिंह को फोन किया. मुख्यमंत्री ने फोन पर प्रतिभा सिंह को यह स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बयान भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के लिए दिया था. प्रतिभा सिंह इस बारे में बताती हैं कि बीजेपी के लोग आपदा के दौर में भी राजनीति करने में लगे हुए हैं. आपदा में कांग्रेस का केवल एक लक्ष्य है कि प्रदेश को जल्द से जल्द वापस पटरी पर लाया जाए. भारतीय जनता पार्टी को केवल राजनीति  ही सूझती है और इसके अलावा यहां कुछ और नहीं होता है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सबकुछ ठीक है. इस बारे में किसी को भी कोई शंका नहीं होनी चाहिए.

CM सुक्खू ने दिल्ली में भी दी सफाई

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में भी पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह स्पष्ट किया कि यह बयान उन्होंने केवल बीजेपी सांसदों के लिए दिया था. भले ही उन्होंने अपने पहले दिए गए बयान में चारों सांसदों का जिक्र किया हो, लेकिन वह इस बयान को प्रतिभा सिंह से जोड़कर नहीं देख रहे थे. बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी. साल 2021 में हुए उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह चुनाव जीती और सांसद बनी.

ये भी पढ़ें- Shimla Landslide: IIAS की इमारत पूरी तरह सुरक्षित, शिमला भूस्खलन के बाद आई दरार की खबरें झूठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget