एक्सप्लोरर

हिमाचल मानसून सत्र से पहले इस दिन होगी सर्वदलीय बैठक, स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

Himachal Assembly News: मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी. शिमला जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि 500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे.

Himachal Pradesh Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ये सत्र 9 सितंबर तक चलेगा और इसमें कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं. सत्र के सुचारू संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 

सर्वदलीय बैठक 26 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिसर में होगी. बैठक की अध्यक्षता स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सिर्फ दो दलों के सदस्य ही चुनकर आए हैं. इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, सरकारी उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विपक्ष के सदस्य सुखराम चौधरी और सदस्य विनोद कुमार शामिल होंगे.

हर छह महीने में सत्र का आयोजन जरूरी

इससे पहले बजट सत्र 28 फरवरी को खत्म हो गया था. नियमों के मुताबिक, सत्र छह महीने के अंतराल में करवाना जरूरी होता है. ऐसे में इस सत्र की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. 

पूर्व में बजट सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिसर में सुरक्षा की कमी पाई गई थी. इसका हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा संज्ञान भी लिया था.

500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी. शिमला जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बैठक में बताया कि 500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इसके अलावा 60 होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. 

इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि विधानसभा परिसर की मुख्य पार्किंग में सिर्फ मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ प्रशासनिक सचिवों की ही गाड़ियां पार्क होंगी. मीडिया के लिए पार्किंग गेट नंबर- 2 से 30 मीटर दूर, जबकि सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एजी ऑफिस के नजदीक चिन्हित पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध होगी. सत्र के दौरान परिसर में एंबुलेंस और डॉक्टर की भी तैनाती रहेगी.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget