एक्सप्लोरर

Himachal: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र को घेरा, कहा- 'PM मोदी ने हिमाचल को दूसरा घर बताया, लेकिन...'

Himachal Pradesh News: हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं.लेकिन फिर भी आपदा के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश को विशेष राहत पैकेज नहीं दिया.

Himachal Floods: हिमाचल प्रदेश में आई जुलाई-अगस्त के महीने में आपदा ने जमकर तबाही मचाई थी. प्रदेश में अब प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. सरकार की ओर से पुनर्वास कार्यक्रम के तहत लोगों का जनजीवन वापस पटरी पर लाने की कोशिश लगातार जारी है. इन सबके बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी थमने का नाम नहीं ले रहा. अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Harshwardhan Chauhan) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

मंगलवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Sukhvinder Singh Sukhu)के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक पैकेज घोषित किया. आपदा के बाद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 4 हजार 500 करोड़ का ऐतिहासिक राहत पैकेज घोषित किया गया है.

केंद्र सरकार ने नहीं की हिमाचल की सहायता

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार लगातार केंद्र सरकार से गुहार लगाती रही कि हिमाचल को विशेष राहत पैकेज दिया जाए, लेकिन अब तक यह पैकेज नहीं मिला. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं. बावजूद इसके उन्होंने हिमाचल की कोई मदद नहीं की. हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश को जो आर्थिक मदद मिली है. वह हिमाचल का अधिकार है. हिमाचल सरकार को अब तक कोई विशेष मदद नहीं दी गई.

आपदा में भी बीजेपी ने की राजनीति- चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आपदा के बीच भी बीजेपी (BJP) के नेता लगातार राजनीति करने में लग रहे. सरकार के सभी मंत्री ग्राउंड जीरो पर उतरकर लोगों की मदद करते हुए नजर आए, लेकिन बीजेपी नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ राजनीति करने का काम किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में केंद्र सरकार को प्रस्ताव पारित कर भेजा गया कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. साथ ही हिमाचल को विशेष राहत पैकेज मिले, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह विशुद्ध राजनीति है, क्योंकि भाजपा ने आपदा में भी लोगों का साथ नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: HP News: 'शर्म है तो दिल्ली जाकर विशेष पैकेज की मांग करें बीजेपी विधायक', CM सुक्खू का विपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HPAS अधिकारियों का तबादला
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोलन-सिरमौर में स्कूल बंद, शिमला में पर्यटन सीजन थमा
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी
किन्नौर में आसमानी आफत, सांगला वैली ब्रिज के नीचे लैंडस्लाइड, पुल टूटा तो दुनिया से कट जाएगी वादी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget