एक्सप्लोरर

शिमला में दीपावली पर दो घंटे ही मिलेगा पटाखे जलाने का मजा, इन नियमों का पालन करना जरूरी

Shimla Firecrackers: शिमला में दो घंटे ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी. दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाना है.

Shimla Firecrackers Rules: देशभर में दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाना है. इससे पहले बाजारों में खरीदारी के लिए खूब भीड़ देखी जा रही है. लोग जमकर सजावट के लिए खरीदारी कर रहे हैं. इसके अलावा पटाखों के भी खूब खरीदारी हो रही है. हालांकि शिमला में सिर्फ ग्रीन पटाखे की ही बिक्री हो रही है. यहां सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी.

इस संबंध में जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. ग्रीन पटाखे जलाने का वक्त रात आठ से रात 10 बजे तक ही होगा. जिला प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

किन नियमों के तहत जारी हुए हैं आदेश?

जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिन शहरों और कस्बों में वायु की गुणवत्ता मध्यम या उससे नीचे है, वहां केवल ग्रीन पटाखे बेचे जाएं. दिवाली, छठ, नए साल और क्रिसमस की पूर्व संध्या जैसे त्योहारों के दौरान पटाखे चलाने और इस्तेमाल करने का समय दो घंटे तक सीमित रखा गया है. यह निर्देश (2019) 13 एससीसी 523 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आधार पर जारी किए गए हैं. दिवाली के दिन समय रात आठ बजे से 10 बजे तक यह आदेश प्रभावी रूप से लागू रहेंगे.

शिमला पुलिस सुनिश्चित करवाएगी नियमों का पालन

इन आदेशों के उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा- 15 के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है. इसके अलावा बीएनएस- 2023 की धारा- 223 के साथ लागू अन्य प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

इस आदेश की पालना करवाना जिला शिमला पुलिस अधीक्षक और शिमला जिला के सभी एसडीएम  सुनिश्चित करेंगे. जिला शिमला के सभी पुलिस थानों के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुनिश्चित करेंगे कि रात आठ बजे से रात 10 बजे तक चाय वक्त पर ही पटाखे जलाए जाएं.

यहाँ भी पढें:  हिमाचल में भी दाना चक्रवात का असर? जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget