एक्सप्लोरर

Cyclone Dana: हिमाचल में भी दाना चक्रवात का असर? जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Cyclone Dana Impact: दाना चक्रवात ने तीन राज्यों में जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश को लेकर भविष्यवाणी की है.

Himachal Pradesh Weather Forecast News: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात दाना तीन राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. चक्रवात दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश लेकर आया है. चक्रवात दाना से बचाव के लिए 288 टीमों को काम में लगाया गया है. इसकी वजह से 300 उड़ानें और 552 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. चक्रवात दाना से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है.

हालांकि हिमाचल प्रदेश में इसका कोई असर देखने के लिए नहीं मिलेगा. भारत के अन्य राज्यों में तूफान आने की स्थिति में हिमाचल प्रदेश में भी अमूमन इसका असर मौसम खराब होने के तौर पर देखा जाता है, लेकिन चक्रवात दाना का इस तरह का कोई असर हिमाचल पर नहीं होगा.

31 अक्टूबर तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर तक मौसम बिलकुल साफ बने रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बारिश और तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि चक्रवात दाना का हिमाचल प्रदेश में कोई असर नजर नहीं आएगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, राज्य के सभी हिस्सों में दोपहर के बाद धूप खिल रही है. बीते 24 घंटे की बात करें, तो बिलासपुर में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो ताबो में -1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

कहां हुई सबसे अधिक बारिश?

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने में अब तक 97 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश में सामान्य तौर पर 23.5 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 0.7 मिलीमीटर ही बारिश हुई है. राज्य के छह जिले ऐसे हैं, जहां बीते 25 दिनों में जीरो मिलीमीटर बारिश हुई है.

बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में जीरो मिलीमीटर बारिश हुई. लाहौल स्पीति में भी सिर्फ 0.1 मिलीमीटर ही बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर यहां 22.5 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की जाती है. इसके अलावा कांगड़ा में 1.5, किन्नौर में 0.4, मंडी में 3.4, शिमला में 0.2 और ऊना में 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई दो अक्टूबर को हुई थी.

कहां कितना डिग्री अधिकतम तापमान?

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान की बात करें, तो डलहौजी में 21.4, चंबा में 33.3, भरमौर में 22.8, धर्मशाला में 30.8, कांगड़ा में 32.8, पालमपुर में 28.5, देहरा में 28.0, हमीरपुर में 32.7, मनाली में 22.6, भुंतर में 30.5, बजौरा में 31.5, मंडी में 29.9, सुंदरनगर में 33.2, शिमला में 24.8, कसौली में 26.8, मशोबरा में 23.3, कुफरी में 19.2, सोलन में 31.0, नाहन में 31.2, नारकंडा में 17.9, कल्पा में 20.4, ताबो में 28.0 और रिकांगपिओ में 23.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में ब्लैक आउट की तैयारी? सुक्खू सरकार की टेंशन बढ़ाने वाले हैं बिजली बोर्ड कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget