एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: राहत कार्य में भी भाई-भतीजावाद कर रही कांग्रेस, डॉ. बिंदल का सुक्खू सरकार पर निशाना

Himachal Politics: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहत कार्य में भी कांग्रेस भाई-भतीजावाद कर रही है.

HP News: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने प्रदेश में आई आपदा के बीच केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को लगातार राहत देने का काम कर रही है. डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र से मिल रही सहायता के बावजूद कांग्रेस नेता केंद्र सरकार का धन्यवाद तक नहीं कर रहे. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विशेष तौर पर संसद के अहम सत्र को छोड़कर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे. डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब कांग्रेस नेता केंद्र को मदद के लिए धन्यवाद ही नहीं कर रहे हैं, तो आखिर सरकार को सहयोग की प्रेरणा भविष्य में कैसे मिलेगी?

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहा राहत और बचाव कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है. राहत कार्य में भी कांग्रेस सरकार भाई-भतीजावाद फैला रही है. कांग्रेस के लोग अपनों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच रही है. डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 20 करोड़ किसानों के खाते में सीधे राशि जारी करवा रहे हैं, तो आखिर हिमाचल प्रदेश में राहत राशि नकद क्यों दी जा रही है? उन्होंने सरकार के इस कदम पर भी सवाल खड़े किए.

सरकार में तालमेल की कमी

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार के मंत्रियों के तालमेल पर भी सवाल खड़े किए. डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार के मंत्रियों में तालमेल ही नहीं है. साफ तौर पर प्रदेश की जनता तालमेल की कमी नजर आ रही है. सभी मंत्री अलग-अलग दिशा में चल रहे हैं. हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश के सभी वर्ग परेशान हैं. बागवानों को अपने सेब नाले में बहाने पड़ रहे हैं. सिर्फ सेब ही नहीं, बल्कि किसान अपने मटर तक फेंकने को मजबूर हैं. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता खासी परेशान है.

यह भी पढ़ें: HP News: कॉन्फिडेंशियल बातें लीक न करें नेता प्रतिपक्ष, विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
BJP का CM सुक्खू पर हमला, कहा- 'वादे पूरे नहीं किए, अब नए जिले का शिगूफा छोड़ा'
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget