एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: आनंद शर्मा को कांग्रेस ने दिया टिकट, कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

Himachal Congress Candidate List: आनंद शर्मा का मुकाबला कांगड़ा सीट पर बीजेपी के राजीव भारद्वाज से होगा. वहीं सतपाल रायजादा बीजेपी के अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे.

Himachal Congress Candidate List 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश की शेष दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को चुनावी मैदान में उतर गया है. दोनों ही नेता पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से संसद पहुंचते रहे हैं. वह यूपीए सरकार के दौरान वाणिज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

राजीव भारद्वाज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आनंद शर्मा

आनंद शर्मा अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के खिलाफ ताल ठोकेंगे. राजीव भारद्वाज और आनंद शर्मा दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले नेता हैं. आनंद शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी बेहद करीबी माने जाते हैं. इसी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पर शांता कुमार भी चुनाव लड़ते रहे हैं.

अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सतपाल रायजादा

इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने भी एक राजपूत चेहरे को ही चुनावी रण में उतारा गया है. साल 2017 में ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. सतपाल रायजादा को हमीरपुर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बना दिया है. साल 2022 में सतपाल रायजादा भारतीय जनता पार्टी के सतपाल सिंह सत्ती से चुनाव हार गए थे. यहां से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन दोनों नहीं पारिवारिक परिस्थितियों के चलते चुनाव लड़ने में असमर्थता जाहिर की थी.

बीजेपी का किला फतेह करने के बड़ी चुनौती

सतपाल रायजादा का नाम भी चुनाव लड़ने के लिए कई महीने पहले से ही चर्चा में था. सतपाल सिंह रायजादा भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी नेताओं में शामिल हैं और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला ऊना से आते हैं. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं. यहां कांग्रेस के सामने भाजपा का किला फतेह करने की बड़ी चुनौती है.

किस सीट पर कौन? 

  • हमीरपुर- अनुराग ठाकुर (बीजेपी) सतपाल रायजादा (कांग्रेस)
  • कांगड़ा- राजीव भारद्वाज (बीजेपी) आनंद शर्मा (कांग्रेस)
  • शिमला- सुरेश कश्यप (बीजेपी) विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस)
  • मंडी- कंगना रनौत (बीजेपी) विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस)

सुनवाई के बाद हिमाचल हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget