एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: CM सुक्खू ने BJP और अपनी ही पार्टी की प्रतिभा सिंह पर साधा निशाना, कहा- 'अगर दिल्ली में...'

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने तबाही मचा दी है. बादल फटने से लेकर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बीजेपी सांसदों और अपनी ही पार्टी की नेता प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने शुक्रवार को पूछा कि क्या चारों सांसदों ने राज्य में बारिश से हुई तबाही का मुद्दा दिल्ली में उठाया था. सुक्खू ने कथित तौर पर "बिहारी वास्तुकारों" पर की गई एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) को राजनीति करना बंद कर देना चाहिए. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस शासित राज्य से लोकसभा में चार "निर्वाचित प्रतिनिधियों" पर कटाक्ष किया.

सीएम सुक्खू ने कहा कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कम से कम उन्हें फोन किया और राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से राज्य के चार सांसदों की भूमिका पर सवाल उठाया और सुझाव दिया कि वे आवाज उठाने में विफल रहे. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की तीन सांसद अनुराग ठाकुर (हमीरपुर), सुरेश कश्यप (शिमला), किशन कपूर (कांगड़ा) और कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह (मंडी) हैं. सीएम सुक्खू इन्हीं चारों पर निशाना साध रहे थे. 

मल्लिकार्जुन खरगे से की थी प्रतिभा सिंह ने यह शिकायत
प्रतिभा सिंह की नजर सीएम पद पर भी थी और उन्होंने पिछले महीने पार्टी और राज्य सरकार के बीच 'समन्वय न होने' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अपनी शिकायतें व्यक्त की थीं. उधरक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विनाश के लिए बिहार के लोगों को दोषी ठहराकर उनका अपमान करके अपना असली रंग दिखाया है.

संकट की घड़ी में राजनीति बंद करे विपक्ष- सीएम सुक्खू
अनुराग ठाकुर सुक्खू की उस कथित टिप्पणी का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने पहाड़ी राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक शिमला में विनाश के लिए बिहार के निर्माण श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराया था. सुक्खू ने कथित तौर पर कहा था, आजकल जो मकान गिर रहे हैं, वे स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के मानकों से नहीं गुजरे हैं, प्रवासी आर्किटेक्ट (राजमिस्त्री) जिन्हें मैं बिहारी आर्किटेक्ट कहता हूं, यहां आते हैं. हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं. हालांकि अब मुख्यमंत्री ने दावों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, ''मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और विपक्ष संकट की इस घड़ी में राजनीति बंद करे.''

ये भी पढ़ेंHimachal Disaster: हिमाचल में तबाही के बाद राज्य आपदा घोषित, CM सुक्खू बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget