एक्सप्लोरर

Himachal Disaster: हिमाचल में तबाही के बाद राज्य आपदा घोषित, CM सुक्खू बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Himachal Rains: हिमाचल में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई. अब हिमाचल सरकार ने इस तबाही को राज्य आपदा घोषित कर दिया है. इसकी नोटिफिकेशन भी जल्द हो जाएगी.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में जुलाई-अगस्त के महीने में हुई बारिश में जमकर तबाही मचाई. इससे आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ है. हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रही है कि इस तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है. इसकी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकून ने बताया कि सरकार ने इस तबाही को राज्य आपदा घोषित कर दिया है. जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी.

'केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे सीएम'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है. सरकार आर्थिक बदहाली के बावजूद प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. बीते दिन हुई बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश को अब तक 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं और यहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने बीते 50 सालों में कभी ऐसी तबाही नहीं देखी.

अबतक 7659.93 करोड़ रुपए का नुकसान

बता दें कि हिमाचल प्रदेश को 24 जून से लेकर अब तक सेवंथ 7659.93 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. बकौल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू या नुकसान 10 हजार करोड़ रुपए के पार जाने की आशंका है. प्रदेश में 1 हजार 957 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 9 हजार 344 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है. इसके अलावा 293 दुकानें और 4 हजार 072 पशु घर भी तबाह हो गए हैं. प्रदेश भर में डेढ़ महीने के छोटे से अंतराल में ही 113 भूस्खलन और 58 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं. प्रदेश में अब तक 330 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जबकि 38 लोग अलग-अलग दुर्घटनाओं में लापता हैं. प्रदेश भर में घायलों का आंकड़ा भी 322 तक जा पहुंचा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा
'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी नहीं...', CM सुक्खू का बड़ा दावा
हिमाचल में बरसेंगे आफत के बादल! 6 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर
हिमाचल में बरसेंगे आफत के बादल! 6 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget