एक्सप्लोरर

Himachal News: शिमला में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का उद्घाटन, बच्चों की प्रतिभा देख CM सुक्खू हुए हैरान

Shimla News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे साइंस के क्षेत्र बेहतरीन काम कर रहे हैं.

Shimla Centre for Science Learning and Creativity: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला के आनंदपुर (Anandpur) में सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी का उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने इस केंद्र का उद्घाटन किया. यह प्रदेश का दूसरा साइंस लर्निंग सेंटर है. इससे पहले पालमपुर (Palampur) में साइंस लर्निंग सेंटर के जरिए बच्चों को रोचक और रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई करवाई जा रही है.

शिमला में भी केंद्र की शुरुआत हो चुकी है. यहां एक प्लेनेटोरियम भी बनाया जा रहा है, जिसका काम साल 2024 में पूरा होगा. इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत होने के साथ बच्चे रचनात्मक तरीके से साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे. यहां 60 बच्चों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा होगी.

साइंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा देश- सीएम सुक्खू

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि एक वक्त था, जब घर पर लैंडलाइन फोन रखने वाले की खूब इज्जत की जाती थी. धीरे-धीरे साइंस के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया. उन्होंने कहा कि इसकी सोच देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की थी. उन्होंने ही सबसे पहले सुपर कंप्यूटर की बात की और उस वक्त कहा था कि 21वीं सदी आईटी की सदी होगी. उन्होंने कहा कि आज विश्व भर में भारतीयों का डंका बज रहा है. विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियों में भारतीय आगे बढ़कर काम कर रहे हैं.

बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस के क्षेत्र में स्कूली बच्चों का ज्ञान काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने कहा कि बच्चे साइंस को रचनात्मक और रोचक तरीके से पढ़ रहे हैं. यह बेहद प्रशंसा का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार भी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को 10 साल में सबसे अमीर राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की कही बात

हिमाचल के सीएम ने कहा कि साइंस के क्षेत्र में छात्राओं की भी अत्यधिक रुचि है. देश-विदेश को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का योगदान बेहद जरूरी है. हिमाचल प्रदेश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. उन्होंने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है. सुक्खू ने कहा कि 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन के जरिए महिलाओं को चुनाव में रिजर्वेशन दिया गया. शुरुआत में यह बेहद मुश्किल था, लेकिन फिर धीरे-धीरे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ी. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के बिना समाज की उन्नति के बारे में सोचा नहीं जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget