एक्सप्लोरर

Himachal Landslide: हिमाचल के भरमौर में तबाही लाया लैंडस्लाइड, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, सहमे लोग

Himachal Landslide News: ग्राम पंचायत बलोठ के लोगों ने लैंडस्लाइड की आशंका पहले ही जताई थी. सेरी उस्लाड गांव के लोगों का आरोप है कि भूस्खलन को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

चंबा जिले के भरमौर में भयंकर भूस्खलन ने तबाही मचा दी है. ग्राम पंचायत बलोठ के सेरी उस्लाड गांव में भारी लैंडस्लाइड रास्ते प्रभावित हुए हैं. गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई और ना ही कोई घायल हुआ, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है.

इस लैंडस्लाइड की वजह से पंचायत के दर्जन भर से ज्यादा गांवों का संपर्क पूरी तरह से बाहरी दुनिया से कट गया है. न तो रास्ते खुले हैं और न ही संचार की सुविधा बची है. ऐसे में लोग गांवों में ही फंसे हुए हैं.

स्थानीय पंचायत प्रधान देवराज ने बताया कि सोमवार को फिर से भयंकर भूस्खलन हुआ, जिससे नीचे बसे करीब आधा दर्जन गांव अब खतरे की जद में आ गए हैं. लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं.

लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सड़कें बंद हैं. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे और बाजार से जरूरी सामान लाना भी नामुमकिन हो गया है. अब राशन, दवाइयां और बाकी जरूरी चीजों की भारी कमी होने लगी है.

सरकार से लगाई गुहार

ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस इलाके में पिछले कई सालों से लैंडस्लाइड की समस्या बनी हुई है. कई बार प्रशासन और सरकार को इसकी जानकारी दी गई. एक्सपर्ट की टीम भेजने की मांग भी उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

ग्रामीणों में डर और गुस्सा

लगातार लैंडस्लाइड से परेशान ग्रामीणों में अब डर के साथ-साथ गुस्सा भी पनपने लगा है. उनका कहना है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है. लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं और हर पल अनहोनी का डर सता रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget