एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: BJP के कद्दावर नेता किशन कपूर का निधन, रहे थे सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले सांसद

Kishan Kapoor Demise: बीजेपी सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है. वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से सांसद और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे.

Kishan Kapoor Death: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता किशन कपूर का निधन हो गया है. वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. चंडीगढ़ PGI में उन्होंने आखिरी सांस ली. किशन कपूर को न सिर्फ जिला कांगड़ा का बल्कि प्रदेश भर का एक बड़ा नेता माना जाता था. 

यह न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी अपूरणीय क्षति है. किशन कपूर का लंबा सियासी अनुभव रहा. वे पहली बार साल 1990 में विधायक बने थे. साल 2019 में वे कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद बने. हालांकि साल 2024 के लोक सभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था.

बड़े नेता के रूप में किशन कपूर की पहचान
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता किशन कपूर का जन्म 25 जून 1951 को जिला कांगड़ा के खनियारा में हुआ था. उनके पिता का नाम हरिराम और माता का नाम गुलाबो देवी था. 10 अगस्त, 1990 को रेखा कपूर के साथ उनका विवाह हुआ. किशन कपूर पांच बार विधायक बने.

साल 2017 में तत्कालीन जयराम सरकार में उन्हें नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया गया. इसके बाद साल 2019 में जब लोकसभा के चुनाव आए, तो उन्होंने लोक सभा का चुनाव लड़ा और हिमाचल प्रदेश में सबसे ज़्यादा वोट मार्जिन के साथ जीत हासिल की. वे देश भर में भी सबसे ज़्यादा वोट मार्जिन से जीतने वाले दूसरे सांसद थे. 

साल 1998 से लेकर साल 2003 तक वे परिवहन एवं जनजातीय विकास मंत्री भी रहे. साल 2007 से लेकर साल 2012 तक भी वे परिवहन, उद्योग और शहरी विकास मंत्री थे.

जयराम ठाकुर ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और हिमाचल प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. जयराम ठाकुर ने लिखा- "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद श्री किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. 

बीजेपी परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है. किशन कपूर जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण हेतु अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा. किशन कपूर जी के साथ मेरा लंबे समय का संबंध रहा है, पार्टी से लेकर सरकार में उनके साथ काम करने का अवसर मिला. 

स्वर्गीय किशन कपूर बेहद सरल, सौम्य और सुलझे व्यक्ति और राजनेता थे, उनका निधन हिमाचल प्रदेश की एक बड़ी क्षति है, हिमाचल के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें".

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: फरवरी में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक और सरकारी ऑफिस, हॉलीडे कैलेंडर देखकर निपटाएं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget