एक्सप्लोरर

फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन! हिमाचल के स्कूलों में क्यों लगाए जा रहे हैं आधार किट? जानिए पूरी कहानी

HP News: हिमाचल प्रदेश में PDS के लिए फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया गया है. 5 साल से कम उम्र के बच्चों की आधार कवरेज में राज्य ने 56% पहुंचकर राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना ने शुक्रवार (1 अगस्त) को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) में फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य में 100 प्रतिशत आधार कवरेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसका लक्ष्य है की इस प्रणाली में पारदर्शिता आए.

उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य की आधार से जुड़ी प्रगति पर चर्चा की गई.

आधार कवरेज में हिमाचल की उपलब्धि

हिमाचल प्रदेश देश में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार जनरेशन में सबसे आगे है. जहां राष्ट्रीय औसत 39 प्रतिशत है, वहीं हिमाचल में यह आंकड़ा 56 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. पिछले 3 महीनों में अनिवार्य बॉयोमेट्रिक अपडेट के लंबित मामलों की संख्या 5.5 लाख से घटकर 4.75 लाख हो गई है.

स्कूलों और टीकाकरण केंद्रों पर हो रहा विस्तार

मुख्य सचिव ने डिजिटल तकनीक और शासन विभाग को निर्देश दिया कि वे शिक्षा विभाग के सहयोग से निजी स्कूलों को भी बॉयोमेट्रिक अपडेट के अभियान में शामिल करें. इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों में अभिभावकों के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया, ताकि 5 और 15 साल की उम्र में होने वाले अनिवार्य बॉयोमेट्रिक अपडेट पूरे हो सकें.

5 साल तक के बच्चों को आधार से जोड़ने का लक्ष्य

टीकाकरण केंद्रों पर आधार किट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग, डिजिटल तकनीक एवं शासन विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) मिलकर इस आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन सुनिश्चित करेंगे. लक्ष्य है कि 5 साल तक की उम्र के सभी बच्चों को पूर्ण रूप से आधार से जोड़ा जाए.

आधार आधारित सेवाओं का डिजिटलीकरण होगा अनिवार्य

मुख्य सचिव सक्सेना ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी कहा कि जिन दस्तावेजों को राज्य सरकार जारी करती है, उनका भी पूर्ण डिजिटलीकरण किया जाए, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget