एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत बीजेपी और कांग्रेस के बीच हंगामा जारी रहा. वहीं कांग्रेस ने विधानसभा परिसर के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी के बीच टकराव जारी रहा. विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ विधानसभा परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.

कांग्रेस विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर परिसर में किया प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और बीजेपी पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया. इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रगान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे पर बीजेपी का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है.

वहीं, बीजेपी विधायक दल ने भी हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने राष्ट्रगीत के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस विषय पर राजनीति कर रही है.

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों काउठाया मुद्दा

जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन शिमला सहित कुछ जिला परिषदों में अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं कराए गए हैं. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए सरकार पर राजनीतिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाया.

Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ

पराक्रम चन्द 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. हिमाचल की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. सियासी खबरों में खास दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने हिंदी में एम फिल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से किया है. उन्हें महर्षि नारद पुरस्कार से 2019 में सम्मानित किया गया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मां ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन अब 24 घंटे, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
अष्टमी तक 24 घंटे खुलेगा मां ज्वाला देवी मंदिर, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget