एक्सप्लोरर

Himachal: सुखविंद सिंह सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज, महंगा हो सकता है हिमाचल में सफर, बढ़ेगा बसों का किराया!

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश में आज कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें कई फैसले लिए जा सकते हैं. इसमें बसों के किराये बढ़ाने से लेकर HTRC को घाटे से उबारने की कोशिश की जा सकती है.

Himachal Pradesh Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार को तीन बजे होगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद रखी गई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. कैबिनेट में प्रस्तावित बस किराया बढ़ोतरी पर भी फैसला लिया जा सकता है. न्यूनतम किराया 7 से 10 रुपये हो सकता है, जबकि बस किराए में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि बसों का सामान्य किराया न बढ़ाने की मांग उठाई है. निजी बस ऑपरेटर न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 15 रुपये करने की मांग कर रहे हैं. बस ऑपरेटरों का तर्क है कि हिमाचल में सामान्य किराया पूरे देश में सबसे अधिक है और न्यूनतम किराया देश में सबसे कम है. 

आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार में हिमाचल पथ परिवहन (HRTC) भी लगातार घाटे में चल रहा है. 2023 में 31 मार्च तक एचआरटीसी का कुल घाटा 1966 करोड़ था, जो 31 मार्च, 2024 तक बढक़र 2119 करोड़ हो गया. अभी तक ये निगम 2200 करोड़ का घाटा पार कर चुका है. सरकार HRTC को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट हर वर्ष देती हैं.

मुकेश अग्निहोत्री ने क्या कहा था?

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास HRTC महकमा भी है, वो कह चुके हैं कि बस किराया बढ़ोतरी का फैसला कैबिनेट में ही होगा. वर्तमान में निगम के पास 3800 बस रूट हैं और 3000 बसों का फ्लीट है. एचआरटीसी के ऊपर रियायती बस सुविधा में करीब 28 कैटेगरी है, जिन्हें बस किराए में छूट दी जाती है. इसमें सबसे बड़ी लागत महिलाओं को 50 फीसदी बस किराया छूट देने से आ रही है.

वित्तीय रिपोर्ट कहती है कि 31 मार्च, 2024 तक राज्य सरकार को दिया जाने वाला कुल ब्याज ही 31 करोड़ हो गया है, जबकि सरकार से 733 करोड़ का अनुदान अब तक मिल चुका है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत को पूरा करने के लिए एचआरटीसी को अब अपने बेड़े के लिए 315 इलेक्ट्रिक बसें, 250 डीजल बसें, 20 से ज्यादा वोल्वो और करीब 150 टैम्पो ट्रैवलर खरीदने पड़ रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश में निजी और सरकारी बसें पहाड़ी इलाकों में यातायात का मुख्य साधन हैं. ऐसे में सरकार का कोई भी निर्णय यात्रियों और बस ऑपरेटरों दोनों को प्रभावित करेगा. कैबिनेट बैठक में इस पर क्या फैसला लिया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े छात्र, महतो बोले- 'आज शिबू सोरेन जिंदा होते यहां होते'
रांची मार्च Live: बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े छात्र, महतो बोले- शिबू सोरेन जिंदा होते हमारे साथ होते
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget