एक्सप्लोरर

कर्नाटक में भारी बारिश से बन रहे बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में घोषित किया गया रेड अलर्ट

पिछले साल महाराष्ट्र के साथ सही समन्वय नहीं होने के कारण उत्तरी कर्नाटक को भारी बाढ़ से जूझना पड़ा था. यही कारण है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बांध के पानी को छोड़ने के लेकर महाराष्ट्र से भी बातचीत की है.

बेंगलुरुः कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कोरोना से जूझ रहे लोग अब बाढ़ का भी सामना करने को मजबूर हैं. राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. यही कारण है कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर बनाए रखी है. खुद सीएम बीएस येदियुरप्पा कोरोना वायरस का इलाज कराते हुए भी अस्पताल से ही इस पर नजर बनाए हुए हैं.

50 करोड़ की आपातकालीन सहायता का एलान

राज्य की स्थिति को देखते हुए सीएम येदियुरप्पा ने मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर से फोन पर बातचीत कर आपातकालीन राहत के लिए 50 करोड़ की राशि जारी करने का निर्देश दिया है. राज्य के कई जिले इस वक्त भारी से भारी बारिश से जूझ रहे हैं साथ ही जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिया गया है कि स्थिति पर नजर बनाए रखें.

राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक जो कि खुद होम क्वॉरांटीन में हैं, उन्होंने भी सारे जिला डिप्टी कमिश्नरों से फोन पर बातचीत कर तत्काल कदम उठाने को कहा है. पिछले साल महाराष्ट्र के साथ सही समन्वय नहीं होने के कारण उत्तरी कर्नाटक को भारी बाढ़ से जूझना पड़ा था. यही कारण है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बांध के पानी को छोड़ने के लेकर महाराष्ट्र से भी बातचीत की है.

कई जिलों में रेड-अलर्ट, NDRF-SDRF की टीमें तैनात

कर्नाटक सरकार ने कोडगु, उडुपी, उत्तर कन्नडा, दक्षिण कन्नडा, शिवामोगा, चिकमंगलूर और हासन जिले में रेड अलर्ट जारी किया है. बाढ़ संभावित जिले में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात कर दिया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

कोडगू, बेलगावी, हुबली, धारवाड़ में स्थिति बिगड़ रही है और राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बनते दिख रहे हैं. भारी बारिश के चलते कावेरी बेसिन के बांध में पानी का भारी प्रवाह होने की आशंका है. बेलगावी में मार्कण्डेय नदी, मालप्रभा, घटप्रभा, दूधगंगा और कृष्णा नदी उफान पर है. इन नदियों के आस-पास के हिस्से पानी में डूब गए हैं.

हासन जिले के अलूर और सकलेश्वर तालुक में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है जबकि फसलों तो भी भारी नुकसान पहुंचा है. तटीय इलाकों उत्तर कन्नडा, उडुपी, दक्षिण कन्नडा में भी भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. माल नाड़ क्षेत्र शिवामोग्गा, कोडागु, हासन और चिक्कमगलुरू में भी भारी बारिश हो रही है. सड़क जाम है और जल भराव से लोग परेशान है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Rain: आफत की बारिश से बेहाल मुंबई, पेड़ गिरे,रेल सेवा ठप,जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित

कोरोना अपडेट: भारत में 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा 56 हजार नए मामले, अमेरिका-ब्राजील को भी पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget