एक्सप्लोरर

हिमाचल में भारी बारिश का कोहराम, भूस्खलन, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ऑरेंज अलर्ट जारी

Himachal Pradesh: प्रदेश में बारिश से भूस्खलन और जलभराव के चलते धर्मशाला-चटारो-गग्गल सड़क बंद. मौसम विभाग ने 22-26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मानसून के बढ़ने से खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट.

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित हो गया है. भूस्खलन और जलभराव की घटनाओं ने कई क्षेत्रों में यातायात और रोजाना की गतिविधियों को बाधित कर दिया. मौसम विभाग ने 22, 23, 25 और 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

भूस्खलन से यातायात हुआ प्रभावित

धर्मशाला-चटारो-गग्गल सड़क पर भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया. प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सड़क को साफ करने में जुटे हैं, लेकिन बारिश की वजह से काम में रूकावट आ रही है. इस सड़क पर फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मिट्टी के कटाव का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है.

स्कूल में में भरा भारिश का पानी

पंडोह के शहीद इंदर सिंह मिडिल स्कूल में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. जिससे छात्रों और शिक्षकों को परेशानी हुई. स्कूल परिसर में पानी भरने से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है. अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है. निचले इलाकों में जलभराव की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पिछले 24 घंटों में नाहन में सबसे अधिक 84.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. पंडोह में 35 मिमी, स्लैपर में 26.3 मिमी, सराहन में 20.5 मिमी और पोंटा साहिब में 19.8 मिमी बारिश हुई. सुंदरनगर, शिमला और कांगड़ा में गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि बंजौरा में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग  ने रविवार, सोमवार, बुधवार और गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

बारिश को लेकर प्रशासन तैयार

स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमें तैनात की हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. सड़कों को साफ करने और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं. मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget