एक्सप्लोरर

Mumbai Rain Update: मुंबईवासियों के लिए अगले 48 घंटे मुश्किल, भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश से हालात खराब हैं. उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई में दो दिन भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए अलर्ट जारी किया है. मुंबई और ठाणे के लिए अगले 48 घंटे भारी होने वाले हैं. यहां अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका है. कल भी मध्य और पश्चिमी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी. दादर, अंधेरी, सायन, कुर्ला, हिंदमाता, सायन जैसे निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है.

आज इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान महाराष्ट्र के अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश से हालात खराब हैं. उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कंधरपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव में एक जलाशय में तीन लड़के डूब गए. हरियाणा और पंजाब में भी उमस की स्थिति रही. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम में 28 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है.

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, असम में सुधार बिहार में बाढ़ से प्रभावित 11 जिलों के कुछ और इलाके में सोमवार को पानी घुस जाने से स्थिति और बिगड़ गयी, जबकि असम में स्थिति थोड़ी ठीक हुई है. वहीं, देश के अन्य हिस्सों में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने से उमस की स्थिति रही और नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया. बिहार सरकार की एक बुलेटिन में कहा गया कि 11 प्रभावित जिलों के कुछ और इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है और मृतकों की संख्या नहीं बढ़ी है और यह अब भी 10 है.

बुलेटिन में कहा गया कि 11 जिलों के 93 प्रखंडों की 765 पंचायतों में 24.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सबसे ज्यादा दरभंगा जिला प्रभावित हुआ है, जहां 14 प्रखंडों में 8.87 लाख लोग विस्थापित हो गए. रविवार की बुलेटिन में कहा गया था कि बिहार में 11 जिलों में 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और सारण बाढ़ से प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget