एक्सप्लोरर

'न्याय की चक्की धीमी पिसती है लेकिन..', वायरल वीडियो पर विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह को घेरा

Haryana Politics: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक बार फिर कुश्ती संघ का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही हैं. इस बार उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के एक वायरल वीडियो का हवाला देकर हमला बोला है.

Vinesh Phogat on Brij Bhushan Sharan Singh: रेस्लर से राजनेता बनीं विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने एकबार फिर बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बार उन्होंने बृजभूषण के एक वीडियो के हवाले से ना केवल उनपर बल्कि पीएम मोदी पर भी हमला बोला है. जिस वीडियो का हवाला विनेश ने दिया है उसमें बृजभूषण यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ''कुश्ती संघ पर अभी भी हमारा कब्जा है.''

बृजभूषण के इसी बयान पर विनेश ने बीजेपी को घेरा है. हरियाणा के जुलाना से विधायक विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रधानमंत्री जी आपकी पार्टी का गुंडा खुले में बोल रहा है कुश्ती इसके कब्जे में है, फिर भी आपकी सरकार सो रही है और कोई एक्शन इसके ख़िलाफ़ नहीं लेती है.''

लाखों पहलवानों ने खून-पसीने से संघ को सींचा है - विनेश फोगाट

विनेश आगे बृजभूषण को निशाने पर लेते हुए लिखती हैं, '' भारतीय जानता पार्टी तेरे से डरती होगी क्योंकि वह तेरे जैसे को ही पनाह देती है लेकिन एक बात सुनले बृजभूषण ऊपर वाले की न्याय की चक्की धिम्मी ज़रूर पिसती है पर बहुत बारीक पिसती है. तेरा अंत दूर नहीं भगवान के घर में भूलना मत. और रही कुश्ती की बात ना तेरी जागीर थी ना कभी रहेगी बस वक्त के पहिए पर ध्यान रखना. हम जैसे हजारों- लाखों पहलवानों ने खून पसीने से सींचा है इस कुश्ती को, तेरे जैसे इसका नाश कर दें ऐसा होने नहीं देंगे.''

वायरल वीडियो में बृजभूषण ने कही यह बात

एक निजी चैनल से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा, '' कुश्ती संघ हमारे पास कैसे नहीं है. आपका आदमी है क्या? ऑन कैमरा बोल रहा हूं कि कुश्ती संघ पर हमारा कब्जा है. हमारा आदमी है.'' बृजभूषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले रेस्लर कांग्रेस में शामिल हो गए. इस पर बृजभूषण सिंह यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, '' कांग्रेस का सत्यानाश हो गया. जहां जाएंगे सत्यानाश हो गया. हमारी कुश्ती से हट  जाएगी वह ऊपर उठ जाएगा.''

ये भी पढ़ें - ‘कांग्रेस के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं...’ हरियाणा सरकार की मंत्री श्रुति चौधरी ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget