एक्सप्लोरर

‘कांग्रेस के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं...’ हरियाणा सरकार की मंत्री श्रुति चौधरी ने बोला हमला

Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी नेता श्रुति चौधरी कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Haryana News: हरियाणा में किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर राजनीति तेज हो गई है. हरियाणा सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता श्रुति चौधरी ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेताओं पर निशाना साधा है. कांग्रेस के लोगों के पास कोई मुद्दा तो बचा नहीं है. अब वे केवल अपनी राजनीति जिंदा रखने का प्रयास कर रहे हैं. जहां तक सवाल हमारी सरकार का है तो हम पूरी तरह से अन्नदाता के साथ हैं. हरियाणा पूरे भारत में इकलौता प्रदेश है जहां 24 फसलों पर MSP दी जाती है. मुख्यमंत्री का यह सख्त आदेश है.

क्या बोले थे दीपेंद्र सिंह हुड्डा?
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब किसान आंदोलन हुआ तब सरकार ने किसानों से कुछ वादे किए थे जिसमें एमएसपी को अमलीजामा पहना कर लीगल गारंटी देने का वादा था. वादा पूरा नहीं हुआ तब किसानों ने अपना आंदोलन दोबारा शुरू किया. किसान काफी लंबे समय से शंभु बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. अब किसानों ने दोबारा से दिल्ली कूच करने का निर्णय किया है, जो इस सरकार की वादा खिलाफी का प्रतीक है. हमारी मांग है कि सरकार तुरंत किसानों से बातचीत करें.

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी किसानों के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों को बिजाई के समय डीएपी, सिंचाई के समय यूरिया और कटाई के समय MSP देने में हमेशा नाकाम साबित हुई है. बीजेपी सरकार विज्ञापनों में 24 फसलों पर MSP देने की बात कहती है. जबकि सच्चाई यह है कि हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं है और जो फसलें होती हैं, उन पर किसानों को कभी MSP नहीं मिलती, धान का उदाहरण सभी के सामने है.चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने किसानों को 3100 रु धान का रेट देने का ऐलान किया था. लेकिन चुनाव के बाद सरकार अपने वादे को भूल गई और किसानों को एमएसपी तक नहीं मिल पाई.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज बड़ा बयान, 'इनके पास तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget