एक्सप्लोरर

हरियाणा सरकार से 4 करोड़ मिलने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, बताया इन रुपयों का क्या करेंगी?

Vinesh Phogat News: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से पुरस्कार स्वरूप राशि मिलने पर कहा कि इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय लेवल की खेल अकैडमी की स्थापना में किया जाएगा.

Vinesh Phogat News: पहलवान से राजनेता बनीं विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से चार करोड़ रुपये इनाम लेने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस पैस का उपयोग वो अंतरराष्ट्रीय लेवल की खेल एकेडमी बनाने में करेंगी.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की मेहनत को सम्मान मिले—यही असली जीत है. मुझे जनता ने बहुत कुछ दिया है—प्यार, सम्मान, विश्वास, हिम्मत और हौंसला.

हरियाणा के जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने कहा, ''अब वक्त है इस सबका ऋण चुकाने का. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते और जिस संघर्ष का मैं हिस्सा रही हूं उसे देखते हुए मेरी ज़िम्मेदारियाँ अब सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उन हज़ारों सपनों की हैं जो खेल के ज़रिए एक सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं.''

हमेशा आभारी रहूंगी- विनेश फोगाट

उन्होंने कहा, ''यह हमेशा मेरा सपना रहा है कि मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छा खेल वातावरण दे सकूं. अब वह समय आ गया है. सर्व-समाज और हरियाणा सरकार द्वारा मुझे ओलंपिक्स में मेरे प्रदर्शन के लिए जो मान-सम्मान दिया गया है मैं उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी.'' 

विनेश फोगाट ने कहा, ''सरकार द्वारा दी जाने वाली यह पुरस्कार राशि केवल एक इनाम नहीं है—यह एक अवसर है, एक ज़रिया है उस सपने को साकार करने का, जो मैं सालों से देखती आ रही हूं.''

सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी- विनेश फोगाट

कांग्रेस विधायक ने कहा, ''इसलिए इस पुरस्कार राशि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय लेवल की खेल एकेडमी की स्थापना में किया जाएगा, जहाँ युवा खिलाड़ी बेहतरीन संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें. एक ऐसी अकैडमी जहां युवा खिलाड़ी न सिर्फ संसाधनों की कमी से मुक्त हों, बल्कि उन्हें वो सम्मान और प्रेरणा भी मिले जो हर मेहनती खिलाड़ी का अधिकार है.''

उन्होंने कहा कि इसीलिए मुझे आप सब के सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी, क्योंकि यह सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका सपना है और इसे पूरा करना भी हम सबकी ज़िम्मेदारी है.

हरियाणा सरकार ने दिया था ऑफर

विनेश फोगाट (30 वर्ष) को 50 किलो कैटगरी में गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले अधिक वजन होने के कारण 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोगाट को उचित सम्मान देने का ऐलान किया था.  

हाल में हरियाणा सरकार ने अपनी खेल नीति के तहत विनेश फोगाट को तीन विकल्प दिए थे. राज्य की खेल नीति तीन तरह के लाभ प्रदान करती है. 

पहला- चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
दूसरा- ग्रुप ‘ए’ के अंतर्गत उत्कृष्ट खिलाड़ी (ओएसपी) की नौकरी
तीसरा -हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का प्लॉट 

कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार चुना है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आलोचना की. अब उन्होंने एक्स पोस्ट पर अपनी बात रखी है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget