एक्सप्लोरर

Exclusive: 'BJP वालों ने मेडल...', पेरिस ओलंपिक को लेकर विनेश फोगाट का बड़ा दावा

Vinesh Phogat News: पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि देश चाहता तो मेडल ला सकता था लेकिन वो नहीं लेकर आए. वो कौन नहीं लेकर आए, ये सभी को पता है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विनेश फोगाट का कांग्रेस में शामिल होने और फिर जुलाना से उन्हें टिकट दिए जाने के मसले पर प्रदेशभर में सियासत तेज है. इस बीच कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में पेरिस ओलंपिक में मेडल से वंचित रहने के लिए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जब उनसे पूछा गया कि पेरिस ओलंपिक के दौरान 100 ग्राम वजन आपका बढ़ा हुआ मिला तो कानूनी तौर पर आपके पास विकल्प भी थे. ये आपको किसने बताया? इस सवाल पर पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, ''जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे तो हमारी एक फ्रेंड है, जो इंटरनेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स में जानकारी रखती हैं, उन्होंने मुझे अप्रोच किया था कि ऐसी-ऐसी चीजें हैं.''

ये मेरा नहीं देश का मेडल था- विनेश फोगाट

क्या भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आपकी कोई मदद नहीं की? इस सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा, ''नहीं, उन्होंने हमारी कोई मदद नहीं की.'' जब उनसे पूछा गया कि सही तरीके से आपकी कानूनी लड़ाई लड़ी जाती तो मेडल आपको मिल सकता था? इस पर विनेश ने कहा, ''हां ये सच है. ये देश का दुर्भाग्य है. वो इतना इगो पर ले गए कि ये मेडल मेरा था लेकिन ये मेरा नहीं देश का मेडल था.

बीजेपी वालों ने मुझसे बदला लेने के लिए ये सब किया- विनेश

उन्होंने आगे कहा, ''देश चाहता तो मेडल ला सकता था लेकिन वो नहीं लेकर आए. वो कौन नहीं लेकर आए, ये सभी को पता है. बीजेपी वाले सोच रहे हैं कि वो तो विनेश का मेडल था. तभी तो मुझसे बदला लेने के लिए इतना सबकुछ किया है. कोई सहायता नहीं मिली.'' 

मुझे बस एक फोन कॉल करो- विनेश फोगाट

क्या आपने कोई गेम प्लान किया है क्योंकि आप महिलाओं और बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी हैं? इस पर उन्होंने कहा, ''अगर मैं किसी जगह पर बैठी हूं तो ये जरुर आश्वासन दे सकती हूं कि कुछ भी गलत हो तो मुझे बस एक फोन कॉल करो. जहां पर लड़ना होगा मैं लडूंगी. ये तो कम से कम विश्वास रहेगा न कि कोई भी कुछ गलत होगा तो कोई खड़ा है. 

उन्होंने आगे कहा, ''हमारे सामने कोई खड़ा नहीं था. हम बताएं तो किसे बताएं. घर बताएं तो लड़की मर जाती है, घर से बाहर बताएं तो उसके ऊपर लांछन लगाए जाते हैं. किसी अधिकारी को बताएं तो उसका गेम खत्म कर देते हैं. हमने कितना झेला है. तो उन लड़कियों को कम से कम ये संतोष रहना चाहिए कि वहां विनेश फोगाट बैठी है. एक फोन कॉल के साथ आपके साथ जो भी हो रहा है, वो बताओ. आपका नाम भी कहीं बाहर नहीं आएगा. ये उन्हें भरोसा होना चाहिए.''

ये भी पढ़ें:

'दोनों दलों में...', कांग्रेस- AAP गठबंधन पर CM नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget