एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगा AAP-कांग्रेस का गठबंधन? जानिए संजय सिंह ने क्या कहा?

Haryana Election: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी के रिस्पॉन्स का स्वागत किया है. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने हरियाणा में गठबंधन की संभावनाओं पर सवाल पूछे थे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन हो सकता है. दोनों पार्टियों के बीच गठजोड़ की कवायद तेज हो गयी है. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हरियाणा में आप और कांग्रेस का गठबंधन चाहते हैं. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उन्होंने आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर सवाल पूछे. कांग्रेस की मंशा सामने आने के बाद आप का भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आया है.

सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी के रिस्पॉन्स का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बीजेपी को हराना गठबंधन की प्राथमिकता है. महंगाई, नफरत, किसान विरोधी नीतियों की आप नेता ने आलोचना की. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला हरियाणा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से बातचीत कर आधिकारिक तौर पर लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है. सभी विधानसभा क्षेत्र में संगठन मजबूत है. आगे का फैसला आलाकमान लेगा.

क्या हरियाणा में कांग्रेस का AAP के साथ होगा गठबंधन?

संजय सिंह के बयान पर भी सुशील गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि संजय सिंह आप के वरिष्ठ नेता हैं. संजय सिंह सोच समझ कर कह रहे होंगे. हरियाणा की इकाई आलाकमान के फैसले पर चलेगी. कांग्रेस-आप में गठबंधन की अटकलों के बीच हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का भी बयान सामने आया है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और इंडिया के अन्य घटक दलों से गठबंधन पर बात चल रही है. समय आने पर पूरी जानकारी देंगे. सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को 5 सीट ऑफर कर सकती है. कांग्रेस की तरफ से हरियाणा में समाजवादी पार्टी को भी 1- 2 सीट देने की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा की 10 से ज़्यादा सीट गठबंधन में चाहती है.

ये भी पढ़ें-

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तंज, 'अगर मैं अपनी सरकार का हिसाब देना शुरू कर दूं तो...'

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget