एक्सप्लोरर

रोहतक: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ भेजा ऐसा वीडियो, पति ने खेत में लगा ली फांसी, मरने से पहले छोड़ा सनसनीखेज सबूत

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर पत्नी और हरियाणा पुलिस में जवान प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया.

Rohtak Crime News: हरियाणा स्थित रोहतक जिले के डोभ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक मगन ने आत्महत्या से पहले एक 4 मिनिट का वीडियो बनाया, जिसमें उसने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है.

दीपक हरियाणा पुलिस में जवान है और दिव्या के साथ उसके अवैध संबंध थे. मृतक का आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और पैसों की भी मांग कर रहे थे.

पत्नी के खाते में डाले पैसे, फिर आत्महत्या
वीडियो में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दिव्या ने हरियाणा पुलिस में तैनात अपने प्रेमी दीपक के साथ मिलकर एक अश्लील वीडियो बनाया और उसे भेजा. इस हरकत से आहत होकर मगन ने अपने ही खेत में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. मरने से पहले बनाए गए वीडियो में मगन ने कहा कि दिव्या ने दीपक के प्रमोशन के लिए उस पर पांच लाख रुपये का दबाव बनाया. मजबूर होकर उसने अपनी फसल और गहने बेचकर पत्नी के खाते में पैसे डाले, जिसे दिव्या ने अगले ही दिन दीपक के खाते में ट्रांसफर कर दिया.

वीडियो में मगन ने किए कई बड़े दावे
वीडियो में मगन ने यह भी खुलासा किया कि उसकी पत्नी और दीपक चाहते थे कि वह अपने माता-पिता की हत्या कर दे और सारी जमीन बेचकर मुंबई चला जाए, ताकि वहां नई जमीन खरीदी जा सके. इतना ही नहीं, मगन ने कहा कि दिव्या की यह दूसरी शादी थी, लेकिन उसने यह बात उससे छिपाई थी. अब वह अपने प्रेमी दीपक के साथ रह रही है और दोनों मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे.

आखिरी वीडियो में की सजा की अपील
मगन ने वीडियो में प्रशासन से अपील की है कि उसकी मौत के बाद उसके बच्चों को उसके माता-पिता के पास ही रहने दिया जाए. उसने कहा कि उसकी पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी दीपक ही उसकी मौत के असली गुनहगार हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल, पुलिस x1मामले की जांच में जुट गई है और मृतक का अंतिम वीडियो जब्त कर लिया गया है. गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है.

Input By : दिनेश कौशिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget