एक्सप्लोरर

हिसार कोर्ट ने बढ़ाई ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई

Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने एक और बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसका संबंध यूट्यूबर जसबीर सिंह से है.

Jyoti Malhotra News: हरियाणा के हिसार की एक अदालत ने सोमवार (23 जून) को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया. ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

ज्योति मल्होत्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी दी. मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने मीडिया को बताया, "अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है और अगली सुनवाई की तारीख 7 जुलाई तय की गई है." 

बड़े नेटवर्क का खुलासा
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने एक और बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसका संबंध यूट्यूबर जसबीर सिंह से है. जसबीर, पंजाब के रूपनगर का निवासी है और 'जानमहल' नामक यूट्यूब चैनल चलाता है.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट से है जसबीर सिंह का संबंध
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है. जसबीर, ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश (जो पहले भारत में पाक उच्चायोग में अधिकारी था और निष्कासित किया जा चुका है) के भी संपर्क में था.

पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में भी लिया था हिस्सा
जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह ने पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से मुलाकात की थी. वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया था. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी अब फॉरेंसिक जांच चल रही है.

सबूत मिटाने की भी कोशिश की
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पाकिस्तानी एजेंट्स से अपने संपर्क के सबूत मिटाने की कोशिश की थी. इसी मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने तरणतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से है. आरोपी का नाम गगनदीप सिंह उर्फ गगन है, जो तरणतारन का निवासी है.

डीजीपी ने बताया कि गगनदीप पिछले पांच वर्षों से पाक स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था और उसी के जरिए पाक खुफिया एजेंसियों से जुड़ा. उसने सेना की गतिविधियों, रणनीतिक ठिकानों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की तैनाती से जुड़ी गोपनीय जानकारियां आईएसआई को भेजी थीं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ.

दो मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें संवेदनशील खुफिया जानकारी और आईएसआई से जुड़े 20 से अधिक संपर्कों की जानकारी मौजूद है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को भारतीय चैनलों के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स से पैसे भी मिले थे.
  
गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा 'ट्रैवल विथ जेओ' नामक यूट्यूब चैनल चलाती थीं, जिन्हें पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार किया था. उन पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
Video: बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
Embed widget